नहीं होगा Rajiv Kapoor का चौथा, भाभी Neetu Kapoor ने किया ऐलान

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया की कपूर परिवार राजीव कपूर का चौथा नहीं करेगा।

राज कपूर जो के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का कल निधन हो गया। अचानक दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया। उनके अंतिम संस्कार में पूरा कपूर खानदान नज़र आया।


राजीव कपूर की भाभी और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने आज अपने सोशल मीडिया के ज़रिये उन्हें श्रद्धांजलि दी और बताया की उनका चौथा नहीं होगा। नीतू ने लिखा की राज कपूर का पूरा परिवार इस वक़्त शोक मना रहा है , लेकिन राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। उन्होंने कहा की कोरोना वायरस महामारी के चलते सुरक्षा को ध्यान में रख कर ये निर्णय लिया गया है।
“भगवान् उनकी आत्मा को शान्ति दे’, नीतू ने लिखा।


पिछले साल कपूर खानदान पर दुःख का बादल टूटा था जब कैंसर से लड़ते लड़ते ऋषि कपूर को निधन हो गया था। उनकी मृत्यु को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ की उनके छोटे भाई राजीव भी चल बसे।

Latest Posts

spot_img

you may like