Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: नीतू कपूर ने किया रणबीर और आलिया की शादी से इंकार!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे वाले हैं। शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लगातार घर आना जाना लगा हुआ है लेकिन रणबीर की माँ को इसके बारे में कुछ नही पता।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। । शादी में दोनों परिवारों के करीबी और बॉलीवुड के कई सितारों को न्यौता दिए जाने की बात भी कही जा रही है । साथ ही रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर वास्तु से लगातार ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिससे ये कहा सकता है कि शादी की तैयारियां ही चल रही हैं।

हलाकि हाल ही में रणबीर की माँ नीतू सिंह (Neetu Singh) ने साफ कह दिया है कि उन्हें इस शादी के बारे में कुछ भी नही पता। जी हाँ बीती रात जब मीडिया फोतोग्रफेर्स ने नीतू कपूर से ये सवाल पूछा की कब होंगी शादी तो उन्होंने कहा किसकी शादी? फिर जब फोतोग्रफेर्स ने कहा रणबीर की, तो वो बोली भगवान ही जाने कब होगी।

सूत्रों के हवाले से शादी को लेकर क्या जानकारिया आई हैं
सूत्रों के हवाले सेनिकलकर आ रहीं जानकारियों के अनुसार बॉलीवुड की इस मोस्ट अवेटेड शादी के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी अंजाम दिया गया है। निजी बाउंसर के अलावा समारोह को और अधिक सुरक्षित रखने के लिए पुलिस भी तैनात होगी। 

वहीं दूसरी तरफ जैसा की जानकारी मिल रही है कि कपूर परिवार के लाडले बेटे रणबीर और आलिया की शादी 15 अप्रैल को होगी। ऐसे में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं तो सारी तैयारियां जोरो शोरों से चल रहीं हैं। फिर चाहे वों शादी में होने वाले सारे फंक्शन के इंतजाम हो या फिर शादी में पहनने वाले कपड़ों की शॉपिंग। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया की सासू मां नीतू कपूर जो फिलहाल तो इस शादी के होने से साफ इंकार कर रही हैं। दरसल वो  डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइ किए हुए आउटफिट पहन के बहू आलिया को बराबर टक्कर देने वाली हैं। जिसका पता तब चला जब  मनीष मल्होत्रा की टीम के कुछ लोगों को बीते कई दिनों से आउटफिट पैकेज लेकर रणबीर कपूर के बांद्रा वाले घर में ले जाते देखा गया।

ये भी पढ़ें:  बतौर अभिनेता टाइगर को लॉन्च करने के बाद, अब साजिद नाडियाडवाला हीरोपंती 2 में एक गायक के रूप में एक्टर को कर रहें है लॉन्च

Latest Posts

spot_img

you may like