Neena Gupta विंडीज के पूर्व क्रिकेटर के प्यार में पड़ने से पहले कर चुकी थी किसी और से शादी, अपनी बायोग्राफी में खुद ही बताया सच

4 जून 1959 को जन्मी नीना ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस मौके पर आइए जानते हैं नीना गुप्ता के जिंदगी के उन सुर्खियों को, जिनकी वजह से वो विवादों में रही थी

Neena Gupta’s First Marriage Mistry Reveals: हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकार नीना गुप्ता की पहचान सिनेमा में एक बेहतरीन आर्टिस्ट के तौर पर होती है। 80 और 90 के दशक में नीना गुप्ता ने कई बेहतरीन और लीक से हटकर फिल्मों में काम करके सुर्खियां बटोरी थी। नीना को आखिरी बार इसी साल रिलीज फिल्म शिव शास्त्री बलवोआ और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में दिखा देखा गया है वो अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। लेकिन बात करें, नीना के शुरूआती दौर की, तो फिल्मों के साथ ही साथ उनकी निजी लाइफ में हुए अफेयर्स की वजह से वो काफी चर्चा में रही हैं। 4 जून 1959 को जन्मी नीना ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस मौके पर आइए जानते हैं नीना गुप्ता के जिंदगी के उन सुर्खियों को, जिनकी वजह से वो विवादों में रही थी।

ये तो हम सभी जानते हैं कि नीना गुप्ता का 80 के दशक में विंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी विवयन रिचर्ड से अफेयर रहा है और वो उनसे शादी किए बिना ही एक बच्ची की मां बन गई। 80 के दशक में नीना ने सिंगल मदर बनकर अपनी बच्ची मसाबा को संभाला, लेकिन सर रिचर्ड से पहले ही नीना गुप्ता के कइयों के साथ अफेयर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीना ने सिर्फ कश्मीर घूमने के लिए अचानक शादी कर सभी को हैरत में डाल दिया था। वो अलग बात है कि नीना की पहली शादी एक साल से ज्यादा नहीं चली थी और दोनों फिर अलग हो गए थे।

नीना गुप्ता की बायोग्राफी सच कहूं तो में नीना ने खुद इसके बारे में खुलकर बात की है और ये भी बताया है कि वो कईयों के साथ रिलेशन में रही थी और कश्मीर घूमने के लिए उन्होने उस वक्त ब्वॉयफ्रेंड रहे अमलान कुसुम घोष से शादी कर ली थी। नीना की इस शादी के खिलाफ उस वक्त सभी थे। ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 1978 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद नीना गुप्ता की जिंदगी में वेस्ट इंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिसर्च आए। नीना की आत्मकथा के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात जयपुर में हुई थी। जब वो फिल्म बंटवारा की शूटिंग कर रही थी। वो इस क्रिकेट खिलाड़ी के प्यार में पागल हो गई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और सालों तक दोनों एक दूसरे को डेट करते रहे। नीना फिर प्रेग्नेंट हो गई, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की।

नीना गुप्ता ने फिर 1989 में बेटी मसाबा को जन्म दिया और सिंगल मदर बनकर, बेटी की परवरिश की। नीना ने फिर कई सालों बाद 2008 में पेशे से सीए विवेक मेहरा से शादी कर ली। नीना की हाल ही में रिलीज फिल्म मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे है, जिसमें उन्होने रानी मुखर्जी के साथ काम किया है। इससे पहले उनकी अनुपम खेर के साथ फिल्म शिवशास्त्री बलवोआ रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में अलग अलग जोनर की थी।

ये भी पढ़े: Ranveer Singh की बनने वाली सुपर हीरो फिल्म Shaktimaan के Delay को लेकर Mukesh Khanna ने बताई असली वजह

Latest Posts

spot_img

you may like