Neena Gupta की बेटी Masaba Gupta ने की दूसरी शादी, शेयर की वेडिंग फोटो

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने शुक्रवार को गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीक्रेट वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मसाबा और सत्यदेव काफी खुश नजर आ रहे हैं

Masaba-Satyadeep Secret Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी और मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने गुपचुप तरीके से शादी की है। मसाबा ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) से शादी की है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सीक्रेट वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मसाबा ने अपनी शादी को काफी लो प्रोफाइल रखा है। उन्होंने शादी में अपने कुछ क्लोज फ्रेंड्स और रिलेटिव्स को इनवाइट किया है। मसाबा ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इंडस्ट्री के तमाम लोगों और फैंस ने उन्हें बधाई दी है।

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मसाबा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि, ‘आज सुबह मेरी शांति के सागर से शादी हो गई। यहाँ कई जन्मों का प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे महत्वपूर्ण हंसी है। मुझे कैप्शन चुनने देने के लिए धन्यवाद – यह बहुत अच्छा होने वाला है। मसाबा ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा को अपना जीवनसाथी बनाया है। एक्ट्रेस ने 4 साल बाद दूसरी बार शादी की। इससे पहले इन्होंने साल 2015 में शादी की थी।

मसाबा ने साल 2015 में फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी की थी। लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया। मसाबा और सत्यदेव की ये दूसरी शादी है। सत्यदेव मिश्रा ने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से साल 2009 में शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दिनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2019 में अदिति और सत्यदेव का तलाक हो गया। इसके बाद मसाबा और सत्यदेव की दोस्ती शुरू हुई और लंबे समय तक डेट करने के बाद आज दोनों ने अपने रिश्ते को नाम दिया।

बता दें कि मसाबा गुप्ता और सत्यदेव मिश्रा की उम्र में 17 साल का अंतर है। मसाबा सत्यदेव से 17 साल छोटी हैं। मसाबा एक सेलिब्रिटी फैशन डिजाइन हैं। उन्होंने अपने ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा का रानी कोर लहंगा सेट पहना है। इसके साथ उन्होंने अपनी मां नीना गुप्ता की ट्रेडिशन ज्वैलरी पहनी है। सत्यदेव ने भी मसाबा का बैंड कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने जैकेट पहनी हुई है। मसाबा और सत्यदेव की शादी के जोड़े का कलर एक जैस ही है।

ये भी पढ़े: Bipasha Basu ने बेटी Devi के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस लुटा रहें प्यार

Latest Posts

spot_img

you may like