Nawazuddin Siddiqui ने अपनी पत्नी Aaliya पर पहली बार दिया इतना बड़ा बयान

Nawazuddin Siddiqui Aaliya: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिनपर हाल ही में उनकी एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी  ने घरेलू हिंसा के लेकर आरोप लगाए थे। इस अलावा आलिया ने यह भी कहा था कि उनके बच्चें और उन्हें नवाज के घर में घुसने की इजाजत नहीं दी गई थी।

लेकिन अब नवाज ने अपनी पत्नी के इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। नवाज पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’यह कोई आरोप नहीं है बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहा हूं।मुझे हमेशा मेरी खामोशी के कारण एक बुरा आदमी समझा जाता है। मैं हो रहे इस तमाशे इसलिए दूर रह रहा था, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे बच्चे यह सब पढ़ें। सोशल मीडिया, प्रेस और कुछ तथाकथित लोग साझा किए गए भ्रमित वीडियो से मेरे कैरेक्टर को गलत तरीके से बयां कर रहे हैं।कुछ ऐसी चीजें, जिन्हें मैं बताना चाहूंगा। पहली बात मैं और आलिया कई सालों से साथ मैं नहीं रहे हैं। हम लोगों का तलाक हो गया है, लेकिन अपने बच्चों को लेकर हमारे बीच समझ है।’’

इसके अलाव नवाज ने कहा कि, ‘’क्या लोगों पता है कि  क्यों मेरे बच्चें भारत में ही है और 45 दिनों से स्कूल नहीं गए हैं, बच्चों की गैरहाजिरी को लेकर स्कूल वाले मुझे रोज नोटिस भेज रहे हैं। मेरे बच्चे इतने दिनों से घर में बंद है और दुबई में अपने स्कूल को अटैंड नहीं कर पा रहे हैं।आलिया ने पिछले चार महीनों से बच्चों को दुबई में अकेला छोड़ दिया था और उनसे बात करने के बहाने मुझसे पैसे की डिमांड की। आलिया को पिछले दो सालों में हर महीनें दस लाख रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के साथ दुबई जाने से पहले 5-7 लाख रुपए हर महीने दिए गए हैं।’’

इसके अलावा नवाज ने अपनी पोस्ट में बताया कि, ‘’उन्होंने आलिया की तीनों फिल्मों को फाइनेंस भी किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी के लिए  मुंबई और दुबई में एक घर भी खरीद कर दिया है।’’ नवाज बताया कि, ‘’आलिया सिर्फ मुझसे और ज्यादा पैसे लेना चाहती हैं, इसीलिए उसने मेरे ऊपर कई सारे आरोप लगा दिए हैं।जब मेरे बच्चें भारत में आते थे, तो वे मेरी मां के साथ रहते थे। तो उन्हें कैसे कोई उनके घर से निकल सकता है। जब मेरे बच्चें घर में थे, तब मैं खुद घर में था। तो इस दौरान आलिया ने कोई वीडियो बनाकर मेरे ऊपर कोई आरोप क्यों नहीं लगाया।आलिया ने इस फालतू के ड्रामें में मेरे बच्चों को घसीट लिया है और वह यह सब मेरे करियर को बर्बाद करने के लिए कर रही है।’’

नवाज ने अंत में लिखा कि,’’और आखिरी बात कोई मां-बाप इस दुनिया में अपने बच्चों से दूर रहना नहीं चाहेगा। वे अपने बच्चों की पढ़ाई और उनके करियर को भी खराब नहीं करना चाहेंगे। मैं आज जो भी कमा रहा हूं, वो सब अपने दोनों बच्चों के लिए है। मैं शारा और यानी से बहुत प्यार करता हूं और मुझे न्यायतंत्र में विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।’’

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen ने अपनी वेब-सीरीज Aarya 3 पर दिया बड़ा अपडेट

Latest Posts

spot_img

you may like