टीवी एक्टर से बिजनेसमैन तक, Hardik से पहले इनके साथ रहा Natasha का अफेयर!

नताशा और हार्दिक ने बहुत ही सीक्रेटली एक दूसरे को डेट किया था। जब इन्होने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी तब जाकर इनकी डेटिंग की खबरे सामने आई थी।

मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनिकोविक ने शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तलाक की पोस्ट साझा कर अपने फैंस को जानकारी दी। लंबे समय से नताशा और हार्दिक अपने टूटे रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे, हालांकि इस पर दोनों ने चुप्पी साधी हुई थी। अब इन्होंने ऑफीशियली बयान दे दिया है कि यह दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। बता दें, हार्दिक से पहले भी नताशा का कई लोगों से अफेयर रहा। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री के अफेयर के बारे में…

इस फिल्म में काम कर चुकी हैं नताशा
4 मार्च 1992 को सर्बिया में जन्मीं नताशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सत्याग्रह’ थी। वह ‘बिग बॉस-8’ और ‘नच बलिए-9’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। इसके अलावा नताशा को बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू से उन्हें ज्यादा सफलता हासिल हुई। नताशा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं, लेकिन जब से उन्होंने हार्दिक संग अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट की थी तभी से वह आलोचना का सामना कर रही है।

इनसे रहा नताशा का अफेयर
बिग बॉस जैसे शो में नजर आने के बाद नताशा का अफेयर मशहूर टीवी एक्टर अली गोनी के साथ रहा। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। अक्सर नताशा और अली एक दूसरे के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते थे। नताशा और अली ने एक साथ पॉपुलर डांस रियलटी शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया था। लेकिन बाद में यह एक दूसरे से अलग हो गए।

बेटे के जन्म के बाद हुआ तलाक
इसके बाद नताशा का नाम मशहूर बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ जुड़ा, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी लेकिन फिर यह भी जल्द ही एक दूसरे से अलग हो गए। इसी बीच नताशा और हार्दिक की मुलाकात हुई और फिर यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

नताशा और हार्दिक ने बहुत ही सीक्रेटली एक दूसरे को डेट किया था। जब इन्होने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी तब जाकर इनकी डेटिंग की खबरे सामने आई थी। खैर एक बेटे अगस्त्य के बाद इन दोनों का तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें: Hardik-Natasha का हुआ तलाक! किसे मिलेगी बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी? सिर्फ 4 साल में टूटी शादी!

Latest Posts

spot_img

you may like