साउथ में Pathaan हमारी फिल्म है और नॉर्थ में  Dasara आपकी पिक्चर है: Nani

Nani Pathaan Dasara: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के स्टार एक्टर नानी जोकि इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘दशहरा’ के प्रमोशन को लेकर व्यस्त है। इसी फिल्म के प्रमोशन को दौरान उन्होंने ने एक बड़ी बात कह दी है। नानी होली के मौके पर मुंबई अपनी फिल्म ‘दशहरा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसी फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान उन्होंने एक बहुत अच्छी बात कही है। 

नानी ने अपनी फिल्म दशहरा का प्रमोशन करते हुए कहा कि, ‘’बाहुबली कहां का पिक्चर है, पुष्पा का पिक्चर है, पठान कहां का पिक्चर है। साउथ में पठान हमारा पिक्चर है, तो नॉर्थ में दशहरा आपका पिक्चर है। अभी नॉर्थ साउथ कुछ नहीं है। अब सिर्फ एक फिल्म इंडस्ट्री है- इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और पूरी इंडियन ऑडियंस हमारी है।’’ नानी की यह बयान वाली वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

हालांकि, कुछ यूजर्स को नानी का यह बयान बिल्कुल नहीं पसंद आया है। कुछ यूजर्स का मानना है कि नानी यह सब सिर्फ अपनी फिल्म को हिट कराने के चक्कर में बोल रहे हैं। एक यूजर ने नानी के इस बयान पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’साउथ की फिल्मों को  हिंदी दर्शक सपोर्ट करते हैं। लेकिन समस्या यह है कि साउथ स्टार्स के प्रशंसक बॉलीवुड फिल्मों के लिए सोशल मीडिया में नफरत फैला रहे हैं। इसलिए वहां फिल्म को हिंदी मार्केट में ज्यादा चांस मिलते हैं। यह बात रुकनी चाहिए। सभी एक दूसरे को सपोर्ट करें तो बेहतर होगा’’ 

बहरहाल कुछ यूजर्स नानी के इस बयान पर अपना समर्थन जता रहे हैं। एक यूजर ने नानी को सपोर्ट करते हुए लिखा कि, ‘’नानी ने कहा कि भाषा की कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। न नॉर्थ न साउथ – केवल एक इंडियन फिल्म इंडस्ट्री।’’ इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, ‘’बॉलीवुड के एक्टर्स भी तो हैदराबाद में आकर चिरंजीवी और महेश बाबू का नाम लेकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं।’’

बता दें कि, नानी की फिल्म ‘दशहरा’ पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जा रही है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Mr.India के लिए Satish Kaushik ने Aamir Khan को इस वजह से किया था रिजेक्ट

Latest Posts

spot_img

you may like