ऐसा बेटा पैदा होने पर खुद से नफरत करने लगे थे Nana Patekar, सालों बाद छलका दर्द!

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। 1 जनवरी 1951 को जन्मे विश्वनाथ पाटेकर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाना पाटेकर के नाम से जाना जाता है

नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता है। वह एक ऐसे कलाकार है जिन्होंने हर एक किरदार के साथ बखूबी न्याय किया और उनकी एक्टिंग का क्रेज हर किसी में देखने को मिलता है। कई लोग उनकी मिमिक्री करना पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में संजीदा किरदार से लेकर कॉमेडी किरदार निभाए और हर किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। इसी बीच पहली बार नाना पाटेकर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उनके बड़े बेटे की मौत हुई तो वह खुद से ही नफरत करने लगे थे। तो चलिए जानते नाना पाटेकर के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

क्या है नाना का असली नाम?
सबसे पहले हम आपको बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। 1 जनवरी 1951 को जन्मे विश्वनाथ पाटेकर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाना पाटेकर के नाम से जाना जाता है और वह इसी नाम से दुनिया भर में मशहूर हुए। नाना पाटेकर ने अपने करियर में ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘खामोशी द म्यूजिकल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘वेलकम’ जैसी कॉमेडी फिल्मों से भी दर्शकों का दिल जीता। जहां उन्हें प्रोफेशनल जिंदगी में खूब सफलता हासिल हुई तो वही उनका निजी जीवन काफी उथल-पुथल रहा। एक वक्त ऐसा भी था जब नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे।

नाना पाटेकर का छलका दर्द
इसके अलावा उनके जीवन में ऐसा भी समय आया जब उनके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई जिसके बाद वह खुद से ही नफरत करने लगे। हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने अपने ढाई साल के बेटे की मौत पर खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि, “मेरा बड़ा बेटा जन्म से ही बीमार था। उसे कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स थीं। उसकी एक आँख में तकलीफ़ थी, वह दिखाई नहीं देती थी। तब मुझे इतनी घृणा हुई जब मैंने उसे देखा, तो मैंने सोचा कि लोग क्या सोचेंगे, नाना का बेटा कैसा है। मैंने यह नहीं सोचा कि उसे क्या महसूस हुआ या कैसा लगा। मैंने सिर्फ़ यह सोचा कि लोग मेरे बेटे के बारे में क्या सोचेंगे। उसका नाम दुर्वासा था। उसने हमारे साथ ढाई साल बिताए। लेकिन आप क्या कर सकते हैं, जीवन में कुछ चीजें होती रहती हैं।”

उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि, वह एक दिन में 60 से भी ज्यादा सिगरेट फूंक जाते थे, हालाँकि अब 20 साल से उन्होंने सिगरेट को हाथ नहीं लगाया।

ये भी पढ़ें: Nana Patekar ने फैन को थप्पड़ मारने वाली वायरल वीडियो का सच बताया, बोले वो लड़का भाग गया, मैं कभी ऐसी हरकत नहीं कर सकता 

Latest Posts

spot_img

you may like