Sangharsh 2 khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर खबरों मं बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। इस ट्रेलर की हर कोई तारीफ कर रहा है। संघर्ष 2 में खेसारी की बेटी कृति यादव भी अहम भूमिका में है।
ट्रेलर में कृति की एक्टिंग देखने के बाद खेसारी लाल यादव अपनी बेटी को लेकर काफी खुश है। खेसारी ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘संघर्ष 2’ में उनकी बेटी के साथ काम करने का अनुभव कैसे रहा। खेसारी ने बताया कि, ‘’मुझे तो फिल्म में सबसे अच्छी अपनी बेटी कृति लगी है। मैंने जब फिल्म का ट्रेलर देखा तो अपने आप को नहीं देख रहा था, बल्कि अपनी बेटी कृति को देख रहा था। मैं ट्रेलर में बार-बार अपनी बेटी को देख रहा था।’’
इसी पर बातचीत करते हुए आगे खेसारी ने कहा कि, ‘’मुझे ट्रेलर देखकर काफी गर्व हुआ है कि मेरी बेटी ने इतनी अच्छी एक्टिंग की है। कृति ने फिल्म में मुझसे भी अच्छी एक्टिंग की है। वे बिल्कुल नेचुरल तरीके से एक्टिंग कर रही थी, ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह पहली बार एक्टिंग कर रही है। हालांकि, कृति को फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना है, उसका कुछ अलग लक्ष्य है।’’
इसके अलावा खेसारी ने बताया कि संघर्ष 2 किस तरह की फिल्म है। खेसारी ने इस फिल्म को पारिवारिक फिल्म बताते हुए कहा कि, ‘’यह मूल भोजपुरी फिल्मों से बिल्कुल अलग फिल्म है। हमने इस फिल्म को अपने परिवार के साथ बनाया है और यह पूरी पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को आप परिवार के साथ बेझिझक देख सकते हो। आपको फिल्म में एक अच्छी कहानी और इमोशन की भरमार मिलेगी।’’
बता दें कि, खेसारी की फिल्म संघर्ष 2 को पराग पाटिल द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज किया जायेगा।
ये भी पढ़ें: Shiv Thakare ने सिध्दीविनायक के दरबार में लगाई हाजिरी, नये शो Khatron Ke Khiladi 13 के लिए मांगा आशीर्वाद

