Mujhse Shaadi Karogi Celebrates 20 Years: बॉलीवुड के दबंग मिस्टर सलमान खान और खिलाड़ी अक्षय कुमार के अलावा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की लीड भूमिका से सजी फिल्म मुझसे शादी करोगी की रिलीज के 20 साल हो गए हैं। 30 जुलाई 2004 को रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया था। अक्षय कुमार और सलमान खान ने इस फिल्म में दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्म के कई संवाद ऐसे थे, जो काफी फनी और बचपन की याद दिलाते थे। इसके अलावा फिल्म के गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
सलमान खान,अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में अमरीश पुरी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका थी। फिल्म में शेफाली जरीवाला का आइटम नंबर काफी मशहूर हुआ था। सलमान खान ने समीर और अक्षय कुमार ने अरूण व शनि की भूमिका निभाई थी। समीर को गुस्सा जल्दी आ जाता है और इसी वजह से फिल्म में उसे काफी नुकसान उठाना पड़ता था लेकिन धीरे धीरे समीर अपने गुस्से पर काबू करना सीख जाता है। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर खुशी का इजहार किया है।
Mujhse Shaadi Karogi के 20 साल पूरे होने पर देसी गर्ल ने लिखा है कि ‘रानी बनने के 20 साल! वाह! वो भौंहें तो… उन्होंने तस्वीर के नीचे हैशटैग मुझसे शादी करोगी की शूटिंग के वक्त का एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें उनके साथ सलमान खान और अक्षय कुमार भी हैं। सलमान खान की इसी फिल्म के एक गाने जीने के हैं चार दिन से तौलिये वाला स्टेप निकला था। जो सलमान खान का आइकोनिक डांस स्टेप बन गया है। रिपोर्ट्स की माने, तो पहले ये फिल्म बॉबी देयोल करने वाले थे और फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी थे। इन दोनों के इनकार के बाद स्किप्ट राइटर डेविड धवन ने फिल्म को निर्देशित किया था।
मुझसे शादी करोगी हॉलीवुड फिल्म एंगर मैनेजमेंट की हिंदी रिमेक थी, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म की शूटिंग एक महीने में पूरी कर ली गई थी। इस फिल्म की एक और खास बात ये थी कि पूरी फिल्म में सलमान खान ने विग पहनकर फिल्म की शूटिंग की थी। पर गाने में वो विग नहीं पहने दिखाई दिए थे। जानकारी के मुताबिक पहले इस फिल्म का ऑफर सेलिना जेटली को मिला था लेकिन किसी वजह से वो इस फिल्म को नहीं कर पाई थी। बाद में ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा को मिली थी।
ये भी पढ़े: Hema Malini फिल्म Baghban में चार बच्चों की मां का रोल नहीं करना चाहती थी, पर इस वजह से करनी पड़ी ये फिल्म

