Mrs. Chatterjee Vs Norway का ट्रेलर हुआ आउट, सशक्त मां के रूप में दिखीं Rani Mukerji

Mrs. Chatterjee Vs Norway: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी की आगामी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का ट्रेलर आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर काफी शानदार है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक महिला देविका चटर्जी (रानी मुखर्जी) अपने पति और दो बच्चों के साथ नॉर्वे में रहती है। यह महिला अपने दो बच्चों और पति साथ के खुशी से रह रही है। लेकिन एक दिन अचानक देविका की खुशी को  नार्वेजियन वेलफेयर सर्विसेज की नजर लग जाती है। 

नार्वेजियन वेलफेयर सर्विसेज देविका के बच्चों को उठा ले जाती है और अपनी कस्टडी में ले लेती है। यह संगठन देविका पर बच्चों की गलत तरीके से परवरिश करने का आरोप लगाते हुए उसके बच्चों को कस्टडी में ले लेती है। लेकिन देविका अपने बच्चों को पाने के लिए नॉर्वे की सरकार से लड़ाई लड़ती है। इस ट्रेलर में रानी मुखर्जी एक मां के किरदार में काफी मजबूत नजर आ रही हैं। ट्रेलर काफी भावुक कर देने वाले हैं। 

यह ट्रेलर फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर पर दर्शक भी काफी अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस ट्रेलर पर रानी मुखर्जी की एक्टिंग पर कमेंट करते हुए लिखा कि,  ‘’रानी मुखर्जी  वास्तव में अभिनय की रानी हैं .. कोई भी अभिनेत्री इतनी विविध भावनाओं को एक फ्रेम में चित्रित नहीं कर सकती है, लेकिन रानी कर सकती हैं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि,’’क्या गजब का ट्रेलर है… यार ट्रेलर देख कर ही आंख भर आई।’’ इसके अलावा एक फैन कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मर्दानी, मर्दानी 2 और हिचकी में बवाल मचाने के बाद रानी एक शानदार फिल्म के साथ फिर वापसी कर रही हैं।’’

बता दें कि, फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक भारतीय कपल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिनके बच्चों को 2011 में नार्वेजियन वेलफेयर सर्विसेज द्वारा उनसे छीन लिया गया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और अनिर्बान भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म को मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Kai Po Che के दस साल, इस एक्टर ने भी दिया था इस फिल्म के लिए ऑडिशन

Latest Posts

spot_img

you may like