Mohra के 29 साल हुए पूरे,  Anil Kapoor ने इस फिल्म में Akshay Kumar और Sunil Shetty को लेने पर उड़ाया था मजाक, गुस्से में आकर Sunil Shetty ने कर दिया था ऐसा का

Mohra completes 29 years interesting facts about film: बॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की साल 1994 में आई हिट फिल्म मोहरा को आज 29 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 01 जुलाई 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की कास्टिंग को लेकर अनिल कपूर ने दोनों अभिनेताओं का मजाक उड़ाया था, जिसपर सुनील शेट्टी काफी नाराज हो गए थे। तो आज हम आपको अनिल कपूर के इस विवादित और फिल्म से जुड़े कई अन्य किस्से बतायेंगे। 


फिल्म मोहरा से जुड़े कुछ मजेदार किस्से: 


1.अनिल कपूर ने उड़ाया मजाक: इस फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को मेन लीड के रूप में कास्ट किया गया था। इन दोनों की कास्टिंग पर अनिल कपूर ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि, क्या राजीव राय इतनी हड़बड़ी में जो उन्होंने सनी देओल और जैकी श्रॉफ एक्टर्स नहीं मिले और फिल्म में दो नॉन एक्टर्स जिन्हें एक्टिंग नहीं आती है, उन्हें कास्ट कर लिया है। जब सुनील शेट्टी को इस बात के बारे में पता चला, तो सुनील ने भी अनिल कपूर को काफी लताड़ा था। 


2.सुनील शेट्टी को देखकर फिल्म का आइडिया आया: इस फिल्म के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवालाने एक दिन सुनील शेट्टी को जिम करते हुए देखा। इसी दौरान शब्बीर बॉक्सवाला के दिमाग में एक स्टोरी आई और उन्होंने प्रोड्यूसर गुलशन राय को इस स्टोरी का आइडिया बताया। गुलशन को भी यह आइडिया बहुत पसंद आया, इसके बाद गुलशन और शब्बीर ने दोनों ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। 


3.हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर: फिल्म मोहरा ‘डेथ विश 4:द क्रैकडाउन’ और ‘हार्ड बॉइल्ड’ से प्रेरित थी। फिल्म मोहरा के कई एक्शन सीन्स भी इन दोनों फिल्मों से प्रेरित थे। 


4.मुकेश का पुराना गीत: इस फिल्म में सॉन्ग ‘न कजरे की धार’ का ओरिजिनल वर्जन 60 और 70 के दशक के मशहूर सिंगर मुकेश ने गाया था। लेकिन फिर इस सॉन्ग को रिमास्टर किया गया था और सॉन्ग के नए वर्जन को पंकज उदास ने गाया।


5.साल की बड़ी हिट फिल्म: फिल्म मोहरा साल 1994 के दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। 

ये भी पढ़ें: Hemant Birje ने Veerana की अपनी को-स्टार Jasmine Dhunna को लेकर किए कई खुलासे, अब यहां रह रही हैं एक्ट्रेस और करती हैं यह काम

Latest Posts

spot_img

you may like