Mohit Raina Wedding Gifts: मोहित रैना को एक्स गर्लफ्रेंड मौनी रॉय ने शादी में दी लाखों का गिफ्ट, जानिए बाकी लोगों ने क्या दिया

अदिति और मोहित को शादी पर काफी महंगे गिफ्ट मिले हैं। जानिए सबके नाम, किसने इस जोड़ी को क्या गिफ्ट दिया।

Mohit Raina Wedding Gifts: टीवी के पॉपुलर शो देवों के देव…महादेव के अभिनेता मोहित रैना (Mohit Raina) ने 1 जनवरी, 2022 को बेहद निजी तरीके से अदिति शर्मा (Aditi Sharma) संग शादी के बंधन में बंध गए। मोहित ने अपनी खूबसूरत दुल्हन के साथ तस्वीर शेयर की और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “प्यार रुकावटों को नहीं पहचानता, यह बाधाओं को पार करता है। दीवारों को तोड़ते हुए अपनी मंजिल तक बड़ी उम्मीदों के साथ पहुंचता है। अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं, बल्कि एक हैं। हमें इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। खबरों के मुताबिक अदिति और मोहित को शादी पर काफी महंगे गिफ्ट मिले हैं। जानिए सबके नाम, किसने इस जोड़ी को क्या गिफ्ट दिया।

मोहित रैना की एक्स गर्लफ्रेंड मौनी रॉय ने न्यूली वेड कपल को एक गोल्ड रिंग गिफ्ट की है, जिसकी कीमत दो से 3 लाख रुपये है।

जैकलिन फर्नांडीज ने मोहित रैना को गिफ्ट में ऑडी q8 गाड़ी गिफ्ट की है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

ऋत्विक धनंजानी ने कपल को हीरे का एक सेट गिफ्ट में दिया है, जिसकी कीमत 12.1 लाख रुपये है।

राधिका मदान ने मोहित को मनीष मल्होत्रा ​​​​द्वारा डिजाइन की गई एक कढ़ाई वाली हल्की गुलाबी शेरवानी गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 1.75 लाख रुपये है।

एक्टर सनी कौशल ने इस खूबसूरत कपल को लंदन का वेकेशन ट्रिप गिफ्ट किया है।

सिद्धार्थ निगम ने मोहित रैना को 3.2 लाख रुपये की एक प्लेटिनम चेन गिफ्ट की है।

सोनारिका भदौरिया ने मोहित रैना और उनकी पत्नी को एक रोलेक्स घड़ी का पेयर गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 6.8 लाख रुपये है।

सौरभ जैन ने मोहित और अदिति को 5.2 लाख रुपये का एक ब्यूटीफुल गोल्ड ब्रेसलेट का पेयर गिफ्ट किया है।

रूबीना दिलैक ने कपल को 2 लाख रुपये का खूबसूरत पेंडेंट गिफ्ट किया है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 15 Update: देवोलीना और राखी ने तेजस्वी प्रकाश को दिखाया आईना, तेजस्वी हुई शर्मिंदा

Latest Posts

spot_img

you may like