जब इस चॉकलेटी एक्टर के हाथों से छीन ली गई एक के बाद एक 40 फ़िल्में, एक झटके में बर्बाद हुए थे Jugal Hansraj!

अभिनेता को 2022 में आई अनुपम खेर की फिल्म 'शिव शास्त्री बल्बोआ' में देखा गया था। वह फिल्मों के अलावा बिजनेस भी करते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बहुत सफलता हासिल की, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह करियर की ढलान पर आप पहुंचे और कई तो गुमनामी की जिंदगी जीने लगे। आज हम बात करेंगे एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन फिर वह इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए।

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की शुरुआत
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मोहब्बतें’ में नजर आने वाले पॉपुलर अभिनेता जुगल हंसराज के बारे में। बता दे जुगल हंसराज एक समय पर टॉप अभिनेता हुआ करते थे और उन्होंने कई फिल्में ऑफर हुई थी लेकिन इसी बीच उनका करियर बर्बाद हो गया। बता दे जुगल हंसराज ने साल 1983 में आई शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘कर्म’ और ‘सल्तनत’ में भी काम किया। इसके बाद वह बतौर हीरो ‘आ गले लग जा’ में नजर आए जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।

अभिनेता ने खुद किया खुलासा
इसके बाद उन्हें फिल्म ‘मोहब्बतें’ में काम करने का मौका मिला जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। कहा जाता है कि इसके बाद जुगल हंसराज को करीब 40 फिल्में मिल गई थी और उन्होंने साइन भी कर ली थी लेकिन अचानक की यह फिल्म उनके हाथों से चली गई। इसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया था।

उन्होंने कहा था कि, “जब मैं फिल्में कर रहा था तभी 40 फिल्में साइन कीं लेकिन जब कुछ फिल्में फ्लॉप हुईं तो उन 40 फिल्मों के मेकर्स मुझसे हटने लगे। पहले तो मुझे रोना आता था लेकिन बाद में जब मेरे पास फोन आए कि फिल्म बंद हो रही या आगे काम नहीं हो सकता तो मैं उन्हें ‘थैंक्यू’ बोलकर फोन रख देता था।”

बता दें, कई सालों बाद अभिनेता को 2022 में आई अनुपम खेर की फिल्म ‘शिव शास्त्री बल्बोआ’ में देखा गया था। वह फिल्मों के अलावा बिजनेस भी करते हैं।

ये भी पढ़ें: पहले से शादीशुदा थे Anupam-Kiran, इसके बावजूद हुआ प्यार, दर्द बांटते-बांटते बन गए हमसफ़र!

Latest Posts

spot_img

you may like