कभी इस चॉकलेटी हीरो पर फ़िदा थी लड़कियां, सलमान-शाहरुख़ से ज्यादा थी फैन फॉलोइंग, अब बने खूंखार विलेन!

फिल्म मोहब्बत में काम करने के बाद तो उनके करियर में चार चांद लग गए। कहा जाता है कि इस दौरान जुगल ने एक साथ 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 40 फिल्में साइन की थी।

साल 2000 में आई आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ तो आपको याद ही होगी। मोहब्बतें में शाहरुख खान मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में और भी कलाकार नजर आए थे जिन्होंने इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल की। इन सब के बीच एक और मासूम चेहरा, चॉकलेटी लुक वाला लड़का खूब चर्चा में रहा था। हालाँकि अब ये एक्टर काफी बदल चुके हैं, हाल ही में उनके तस्वीर सामने आई जिसमें उनका खूंखार रूप देखने को मिला। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के बारे में…

पापा कहते हैं से मिली पहचान
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता जुगल हंसराज के बारे में। जुगल हंसराज बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता है जिन्होंने 90s के दौर में राज किया है। वह खासकर अपने चॉकलेटी लुक के लिए मशहूर थे और इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में रहते थे, खासकर लड़कियों के बीच उनको लेकर जमकर क्रेज देखने को मिलता था।

जुगल हंसराज ने बहुत ही छोटी सी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने ‘सल्तनत’, ‘कर्मा’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘आ गले लग जा’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से मिली। इस फिल्म के माध्यम से उन्हें खूब पापुलैरिटी हासिल हुई।

विलेन बनकर किया कमबैक
वही फिल्म मोहब्बत में काम करने के बाद तो उनके करियर में चार चांद लग गए। कहा जाता है कि इस दौरान जुगल ने एक साथ 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 40 फिल्में साइन की थी। हालांकि कुछ फिल्में बन नहीं पाई और कुछ की शूटिंग बीच में ही रुक गई इसके बाद जुगल अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गए।

अब लंबे सालों बाद जुगल हंसराज अपने अपकमिंग वेब सीरीज ‘लायंस गेट इंडिया’ को लेकर सुर्ख़ियों में है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में वह विलेन की किरदार में नजर आएंगे जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इस सीरीज में जुगल के अलावा पूजा भट्ट सुनील शेट्टी जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: OTT: कौन है ‘वड़ा पाव गर्ल’ जिन्हे ‘बिग बॉस-3’ में मिली एंट्री? विवादों से रहा नाता, ऐसे शुरु हुआ था चंद्रिका का करियर!

Latest Posts

spot_img

you may like