क्या आपने देखा ‘मिर्जापुर सीजन-3’ का First Look? सिंहासन के लिए होगा धमाका, जानें रिलीज डेट!

मिर्जापुर के इससे पहले दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ने ही दर्शकों का खूब इंटरटेनमेंट किया था। दोनों सीजन के सफल होने के बाद ही मेकर्स ने इसकी तीसरे सीजन की घोषणा की।

वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। तो अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां.. क्योंकि मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद फैंस के बीच गजब उत्साह देखने को मिला और दर्शकों की एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ भी गई है। तीसरे सीजन के फर्स्ट लुक ने ही हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। इससे साफ लग रहा है कि आने वाले अगले सीजन में आपको बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।

तीसरे सीजन के लिए फैंस हुए एक्साइटेड
बता दें, 19 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने कई वेब सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की इसमें मिर्जापुर 3 का नाम भी शामिल है। 3 साल बाद मिर्जापुर का तीसरा सीजन लौट रहा है, ऐसे में दर्शक भी काफी खुश है। कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के बीच एक घमासान भी देखने को मिलेगा। देखा जा सकता है कि पहले पोस्ट में कुर्सी में आग लगी हुई नजर आ रही है। इसे यह साफ नजर आ रहा है कि आखिर इस बार पावर को हासिल करने के लिए जोरदार धमाका होने वाला है।

2 सीजन कर चुके हैं धमाका
मिर्जापुर के इससे पहले दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ने ही दर्शकों का खूब इंटरटेनमेंट किया था। दोनों सीजन के सफल होने के बाद ही मेकर्स ने इसकी तीसरे सीजन की घोषणा की और एक लंबे समय के बाद इसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। बता दे कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे तो वहीं गुड्डू पंडित के किरदार में मशहूर अभिनेता अली फजल होंगे और रसिका दुग्गल बिना त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगी।

अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्विटर (अब X) पर ‘मिर्जापुर 3’ का एक पोस्टर शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा कि, “सिंहासन पर अपना दावा पेश करते हुए गुड्डू और गोलू एक नए दावेदार के खिलाफ खड़े हैं। क्या वे इस आग की चपेट में आकर झुलस जाएंगे या फिर बाहरी ताकतें सत्ता की सीट को हमेशा के लिए नष्ट कर देंगी।” रिपोर्ट की माने तो यह सीरीज इसी साल रिलीज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Box Office पर धमाका करने के बाद अब OTT पर TBMAUJ, जानें किस दिन होगी स्ट्रीम?

Latest Posts

spot_img

you may like