Box Office पर धमाका करने के बाद अब OTT पर TBMAUJ, जानें किस दिन होगी स्ट्रीम?

कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 84 करोड़ से अधिक कमाई थी। वही दर्शकों का भी दिल जीतने में कामयाब रही थी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक नई-नई फिल्में और वेब सीरीज का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में हर हफ्ते और हर महीने एक नई वेब सीरीज और फिल्में भी दस्तक देती है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। वही जो लोग अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में सिनेमाघर में ना देख पाए हैं वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब आसानी से देख सकते हैं। इसी बीच शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में यदि आप इस सिनेमाघर में देखने से चूक गए हैं तो आप घर बैठे इसका लुफ्त उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यह फिल्म OTT पर कब रिलीज होने वाली है?

कब स्ट्रीम होगी फिल्म?
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। यह एक रोबोटिक प्रेम कहानी है जिसमें शाहिद कपूर का किरदार एक रोबोट लड़की के प्रेम में पड़ जाता है। बस इसी के बाद फिल्म के असली कहानी शुरू होती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा करेक्शन किया था। वही शाहिद और कृति की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। अब फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो शाहिद और कृति की यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है।

जाह्नवी झलक से खुश होंगे फैंस
इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। हालांकि, ये अधिकारी पुष्टि नहीं है। लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई तो शाहिद और कृति के फैंस काफी उत्साहित हो गए। बता दे सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर बातें की जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति के अलावा राजन तिवारी, धर्मेंद्र, सूर्यांश मिश्रा, चित्रांश राज जिसे सितारे नज़र आएँगे। इसके अलावा पापुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी इसमें केमियो किया है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 84 करोड़ से अधिक कमाई थी। वही दर्शकों का भी दिल जीतने में कामयाब रही थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि, ये फिल्म ओटीटी पर कितना धमाल कर पाती है?

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt के फैंस के लिए OTT पर धमाका, ‘राजी’ से ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सुपरहिट फिल्म मौजूद!

ताज़ा ख़बरें