Ram Charan Surprised By The Craze Of His Fans: साउथ फिल्मों के मेगा पॉवर स्टार राम चरण (Ram Charan) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग से हम सभी वाकिब हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार परफॉर्मेस के कारण वे लांखों दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं बल्कि देश के हर कोने में उनके फैंस की तादाद जबरदस्त हैं। पिछले कुछ समय से हम सभी देख रहे हैं की वे आरआरआर के प्रमोशन के सिलसिले में अलग अलग शहरों में पहुंचे, जहां वे अपने फैंस को मिलने का मौका बिलकुल भी नहीं छोड़ते थे।
स्टार राम चरण (Ram Charan Video) के फैंस ने उन्हें अपने जेस्चर से आश्चर्यचकित कर दिया। वे जब मुंबई में थे तो उनकी एक फैन जब उनसे मिली तो वह खुशी के मारे फूट फूट कर रोने लगी, तो वही एक सज्जन उनके ऑटोग्राफ के लिए उनकी छवि लेकर उनके पास पहुंचे। फैंस की दीवानगी यही तक सीमित नहीं थी, उनके एक फैन ने आरआरआर अवतार में उनकी छवि अपने हाथों पर टैटू गुदवाया। आप भी हमें कमेंट करके जरूर बताये क्या आप भी राम चरण के ऐसे ही दीवाने हैं।

