Maya Memsaab को 30 साल हुए पूरे, SRK ने इस फिल्म के डायरेक्टर Ketan Mehta की पत्नी Deepa Sahi के साथ दिए थे सेमी-न्यूड सीन्स

Maya Memsaab completes 30 years SRK gave nude scenes: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के लिए काफी अलग तरह के किरदार निभाए हैं। शाहरुख का ऐसा ही किरदार फिल्म माया मेमसाब में था, इस फिल्म को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म माया मेमसाब को आज है कि दिन 02 जुलाई 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में शाहरुख के सेमी-न्यूड सीन्स की भी काफी चर्चा हुई थी। तो आज हम शाहरुख की इसी फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स बतायेंगे। 

फिल्म माया मेमसाब से जुड़े कुछ फैक्ट्स: 

1.शाहरुख ने डायरेक्टर की पत्नी के साथ दिए सेमी न्यूड सीन्स: इस फिल्म को केतन मेहता द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में केतन की पत्नी दीपा साही लीडिंग एक्ट्रेस थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनके कुछ सेमी-न्यूड सीन्स थे। इस सेमी-न्यूड सीन्स को लेकर एक फिल्म मैग्जीन ने शाहरुख और दीपा साही के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिख दी थी, जिससे नाराज होकर शाहरुख ने इस फिल्म मैग्जीन के एडिटर को बुला-भरा कह दिया था और ऐसा भी माना जाता है कि शाहरुख ने इस एडिटर की पिटाई भी कर दी थी। 

2.फिल्म में आखिरी बार न्यूड-सीन्स: इस फिल्म में शाहरुख के न्यूड सीन्स को लेकर हुए बवाल के कारण शाहरुख ने कभी इस फिल्म के बाद अपनी किसी फिल्म में भी  खुलकर सेमी-न्यूड सीन्स नहीं दिए। 

3.आमिर को ऑफर हुई थी फिल्म: शाहरुख खान से पहले ललित का रोल आमिर खान को ऑफर हुआ था, लेकिन आमिर को इस फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

4.फिल्म से सेमी-न्यूड सीन्स काटे गए: इस फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ था, जिसके चलते मेकर्स ने इस फिल्म शाहरुख और दीपा के सेमी-न्यूड सीन्स हटा दिए थे। 

ये भी पढ़ें:Arshad Warsi ने उन्हें Jolly LLB 2 से निकाले जाने का एक बड़ा कारण बताया, अगर यह गलती न करते तो आज भी अरशद ही Bigg Boss के होस्ट होते

Latest Posts

spot_img

you may like