Manoj Bajpayee  ने The Family Man 3 में Vijay Sethupathi के कैमियो पर बोली यह बात

Manoj Bajpayee Vijay Sethupathi: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता मनोज बायपेयी जोकि अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी वेब-सीरीज ‘द फैमिली मैन’ की सीजन 3 पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी  इस सीरीज में वेब-सीरीज फर्जी से विजय सेतुपति के कैमियो पर बड़ा अपडेट दिया है। 

मनोज ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि, ‘’उम्मीद  है कि द फैमिली मैन का तीसरा सीजन इस साल के अंत या अगले साल तक रिलीज कर दिया जायेगा। इस सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर मैं भी काफी उत्साहित। जल्द ही आप सबको  ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन देखने को मिलेगा।’’

इसी पर आगे उन्होंने द फैमिली मैन के सीजन 3 में विजय सेतुपति के कैमियो पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने विजय सेतुपति के कैमियो पर जानकारी देते हुए कहा कि, ‘’मुझे इतना पता है ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन आ रहा है। लेकिन मुझे  अपनी इस सीरीज में विजय सेतुपति के कैमियो के बारे में कुछ पता नहीं है। कैमियो के बारे में आप इस सीरीज के मेकर्स राज और डीके से पूछिए। क्योंकि फर्जी और द फैमिली मैन को बनाने वाले वही हैं, यह स्पाई यूनिवर्स उनका है तो कुछ भी हो सकता है। मुझे किसी के कैमियो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।’’

बता दें कि, इस साल रिलीज हुई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब-सीरीज फर्जी में विजय सेतुपति और शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। यह सीरीज देशभर में फैल रहे नकली नोटों के कारोबार पर आधारित थी। इस सीरीजे में विजय सेतुपति ने एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है और वहीं शाहिद ने एक आर्टिस्ट का किरदार निभाया जोकि नकली नोटों के धंधे में है। यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 

अगर आपने ‘फर्जी’ देखी होगी तो आपको पता होगा कि इस सीरीज के अंत में ‘द फैमिली मैन’ के चेलम सर (उदय महेश) और श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) का कैमियो देखने को मिला था। इसके बाद से ही फैंस ‘द  फैमिली 3’ के तीसरे सीजन में विजय सेतुपति के कैमियो को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में ‘फर्जी’ से किन-किन एक्टर्स का कैमियो देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने घाघरा पहन Nora Fatehi के साथ लगाया जबरदस्त ठुमका, वीडियो वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like