Manoj Bajpayee  फिल्म Saat Uchakkey से अपना और Vijay Raaz की गाली वाला वीडियो पर बोले, हम  दोनों ने जानबूझकर गालियां नहीं दी थी

Manoj Bajpayee on  Saat Uchakkey abusive video with Vijay Raaz: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर मनोज बाजपेयी की साल 2016 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘सात उचक्के’। इस फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें मनोज और फिल्म के अभिनेता विजय राज गालियां देते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में यह दोनों अभिनेता गालियों की व्याख्या कर रहे थे। इस वीडियो को लेकर इन दोनों अभिनेताओं को काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन यह वीडियो मनोज और विजय राज ने जानबूझकर नहीं बनाया था, उनको ऐसा वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला गया था। 

मनोज और विजय राज को फिल्म की मार्केटिंग टीम ने ऐसा वीडियो बनाने को कहा था। मनोज ने इस बात का खुलासा समदीश को दिए एक इंटरव्यू में किया है। मनोज ने बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैंने उसके साथ सात उचक्के की थी, तो हम लोग प्रमोशन कर रहे थे। मार्केटिंग करने वालों ने कहा कि हम गालियों पर बनाएंगे। तो विजय राज ने कहां की ‘मैं नहीं करता’, तो मार्केटिंग वालों ने हमे इस तरह का वीडियो बनाने के लिए काफी मनाया। और हम बेवकुफ, हमने कर दिया।’’

आगे इसी पर बातचीत करते हुए मनोज ने कहा कि, ‘’अभी जो कुछ लोग कहते हैं कि गालियां नहीं होनी चाहिए फिल्मों में, हमें ट्रोल करते हैं। उनको पता नहीं है कि हमने बेवकूफ बनाया गया था और ऐसे वीडियो बनवायाथा। उन्होंंने हमसे कहा था कि हम 2 दिन में  वीडियो हटा देंगे, और वो हटाना भूल गए और वो चीज 11 साल पहले की चीज है और आजतक कुछ लोग जो है उसे वायरल कर रहे हैं और उसपर कुछ लोग आज भी गाली देते हैं।’’

बता दें कि, साल 2016 में आई फिल्म ‘सात उचक्के’  एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में काफी गाली-गलौज का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म में केके मेनन, विजय राज और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी। 

ये भी पढ़ें: Feroz Khan और Vinod Khanna की Qurbani को 43 साल हुए पूरे, फिल्म की शूटिंग के दौरान Shakti Kapoor की बदतमीजी के चलते फिरोज खान ने कर दी पिटाई

Latest Posts

spot_img

you may like