Manoj Bajpayee ने The Family Man 3 के रिलीज डेट को किया कंफर्म, इस दिन आएगी मशहूर वेब सीरिज

The Family Man 3 Release Date : अमेज़न प्राइम की सबसे मशहूर वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man 3) का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज से जुड़ी हर खबर पर दर्शक अपनी निगाहें टिकाए बैठे हैं। ऐसे में अब द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जो उनके एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा देगा। इस वेब सीरीज के रिलीज डेट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

द फैमिली मैन वेब सीरीज में एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) लीड कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आए थे। इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन 2021 में आया था, जिसके बाद द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man 3) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के मन में बस यही सवाल है कि क्या अब श्रीकांत तिवारी रॉ में रहेंगे या फिर अपनी पत्नी के लिए उसके बॉस की कंपनी ज्वाइन करेंगे? तो वही लोनावला में श्रीकांत तिवारी की पत्नी सूचि और उनके खास दोस्त में क्या हुआ था? आगे डीके का क्या होगा? इन सभी सवालो के जवाब के लिए दर्शक द फैमिली मैन सीजन 3 का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन अब आपको बता दे कि द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man 3) की रिलीज डेट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपने इंटरव्यू में इस सीरीज के रिलीज डेट को लेकर कहा कि,” अमेजन को शूटिंग पहले शुरू करना था, मगर निर्देशक राज और डीके और मैं इस साल के अंत तक अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी है। लेकिन अगले साल की शुरुआत में ही हम ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ के लिए तैयार हो जाएंगे।” बता दें कि इस वेब सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। द फैमिली मैन वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आए थे। जो अपने ड्यूटी और फैमिली के फर्ज के बीच फंस जाता है और दोनों को बैलेंस करने की काफी कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें : Urfi Javed – Chetan Bhagat के तू तू – मैं मैं को लेकर Chahatt Khanna ने कही यह बात, इस बात की जताई खुशी

Latest Posts

spot_img

you may like