Mandira Bedi अपने पति की डेथ एनिवर्सरी पर हुई भावुक, Ronit Roy बोले तुम्हारे साथ हूं

Mandira Bedi  emotional on  husband death anniversary Ronit  says this: पॉपुलर एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी अपने पति की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हो गई हैं। मंदिरा के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को निधन हो गया था। मंदिरा ने अपने पति राज कौशल को उनकी दूसरी एनिवर्सरी पर याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की है। 

मंदिरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’2 साल। हम आपको याद करते हैं.. आपकी लार्जर देन लाइफ वाली प्रेजेंस, जीवन के प्रति आपका उत्साह, आपका बड़ा, प्यार भरा दिल को याद करते हैं।’’ मंदिरा की इस पोस्ट पर अब सेलिब्रेटीज और फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर रोनित रॉय ने मंदिरा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’तुम्हारे साथ हूं मैंडी।’’

एक यूजर ने मंदिरा की इस पोस्ट पर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए लिखा कि, ‘’आपको ढेर सारा प्यार मंदिर बेदी आप अविश्वसनीय रूप से बहादुर मजबूत महिला रही हैं और आपको जीवन  संभालते हुए देखना व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रेरणादायक रहा है… राज को हमेशा आप पर बहुत गर्व था और मुझे पता है कि अब उसे और भी अधिक गर्व होगा, आपसे बहुत प्यार करता हूं।’’ 

एक फैन ने मंदिरा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप एक मजबूत महिला हैं और अपने दोनों बच्चों के लिए एक बहुत ही सकारात्मक रोल मॉडल हैं।’’इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये दर्द ठीक नहीं होता  हमें इस दर्द के साथ जीने की आदत हो जाती है। आप एक मजबूत माँ हैं।’’

बता दें कि, मंदिरा ने राज कौशल के साथ साल 1999 में शादी की थी। शादी के दस साल बाद दोनों को साल 2011 में पहला बेटा हुआ था। इसके बाद इन दोनों ने साल 2020 में एक लड़की को एक एडॉप्ट किया था। साल 2021 में हार्ट अटैक के चलते मंदिरा के पति राज कौशल का निधन हो गया। 

ये भी पढ़ें: Asin ने अपने पति Rahul Sharma के साथ तलाक लेने पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like