Mandakini की ख़ूबसूरती पर फ़िदा था अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद, नजदीकियों ने बर्बाद किया एक्ट्रेस का करियर, जीना पड़ा गुमनाम!

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने काम किया। इस फिल्म में उन्होंने इतने बोल्ड सीन दिए कि वह पहली फिल्म से लाइमलाइट में आ गई।

राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाली मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी को भला कौन नहीं जानता? अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतने वाली मंदाकिनी डेब्यू फिल्म से ही लाइमलाइट में आ गई थी। उनकी खूबसूरती पर बड़े-बड़े हीरो, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर यहां तक डॉन भी फ़िदा हो गए थे और यही उनकी बर्बादी का कारण भी बना। तो चलिए जानते हैं मंदाकिनी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

डेब्यू फिल्म से बन गई थी सुपरस्टार
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी ने काम किया। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती को खूब सराह गया तो उन्होंने इतने बोल्ड सीन दिए कि वह पहली फिल्म से लाइमलाइट में आ गई। यहां तक के विदेश के लोग भी मंदाकिनी के फैन हो गए थे। इसी बीच दाऊद इब्राहिम की नजर मंदाकिनी पर पड़ी और मां उन्हें दिल दे बैठे। इसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने मंदाकिनी से कांटेक्ट करने की कोशिश की। इसी बीच मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम की मुलाकात भी हो गई। कहा जाता है कि मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम एक साथ क्रिकेट मैच देखने पहुंचे थे जहां से उनकी तस्वीर वायरल हुई थी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मच गया था।

तस्वीर से मचा था हंगामा
दाऊद और मंदाकिनी की यह तस्वीर उस समय इतनी वायरल हुई कि, हर किसी ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि दाऊद इब्राहिम और मंदाकिनी एक दूसरे के इश्क में है। रिपोर्ट की माने तो यह भी खबर सामने आ गई कि, मंदाकिनी को फिल्मों में लेने के लिए दाऊद ने फिल्म निर्माता को धमकाना शुरू कर दिया था जिसकी वजह से धीरे-धीरे मंदाकिनी का करियर खत्म हो गया। जितनी तेजी से मंदाकिनी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान हासिल हुई थी उतनी तेजी से वह गुमनामी की जिंदगी जीने चली गई। रिपोर्ट की माने तो इसके बाद मंदाकिनी दाऊद इब्राहिम से अलग हो गई और उन्होंने शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: Veteran Actress Mandakini ने फिल्मों के स्टार प्रचारक Sanjay Bhushan Patiyala को ICCA 2024 पुरस्कार से किया सम्मानित

Latest Posts

spot_img

you may like