अंडरवर्ल्ड डॉन से रहा Mandakini का कनेक्शन, एक तस्वीर वायरल होते ही बर्बाद हुआ करियर, अब जी रही गुमनाम जिंदगी!

16 साल की उम्र में ही राज कपूर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में ले लिया गया। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था

हिंदी सिनेमा में काम करने वाली अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रही है। वही अंडरवर्ल्ड डॉन और बॉलीवुड का कनेक्शन हमेशा से रहा है। जब-जब ग्लैमरस इंडस्ट्री की बात होती है तब तब बॉलीवुड के साथ अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन की बात जरूर सामने आती है। ममता कुलकर्णी से लेकर ऐसी कई अभिनेत्रियां जिनके रिश्ते अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रहे। इनमें से एक पापुलर एक्ट्रेस मंदाकिनी की भी एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। तो चलिए जानते हैं मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा कनेक्शन…

बोल्ड सीन से सुर्खियों में आई थी मंदाकिनी
‘राम तेरी गंगा मैली’ से इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाली पापुलर एक्ट्रेस मंदाकिनी जितनी जल्दी इंडस्ट्री में पॉपुलर हुई उतनी ही जल्दी यह गायब भी हो गई। जी हां.. 80 के दशक में इन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया लेकिन कुछ सालों में फिर मंदाकिनी बॉलीवुड में गुमनामी की जिंदगी जीने लगी। 30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मी मंदाकिनी के पिता ब्रिटिश थे जबकि उनकी मां कश्मीरी थी।

16 साल की उम्र में ही राज कपूर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में ले लिया गया। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था और फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में मंदाकिनी के बोल्ड सीन भी थे। इसके बाद मंदाकिनी ने ‘तेजाब’, ‘कहां है कानून’, ‘डांस डांस’, ‘प्यार करके देखो’ जैसी फ़िल्में की।

मंदाकिनी का नाम दाऊद के साथ जुड़ा
इसी बीच साल 1990 में मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा। दरअसल, दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जब इस तस्वीर के बारे में पूछताछ की गई तो मंदाकिनी से पता चला कि, यह मुलाकात अचानक हुई थी और दाऊद के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं। लेकिन इस तस्वीर के कारण मंदाकिनी के कैरियर पर गहरा असर पड़ा और उन्हें धीरे-धीरे इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया। फिर एक ऐसा वक्त आया कि उन्होंने शादी रचा ली और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar, Lara Dutta और Priyanka Chopra की फिल्म Andaaz को 20 साल हुए पूरे, जानें इस फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से?

Latest Posts

spot_img

you may like