Akshay Kumar, Lara Dutta और Priyanka Chopra की फिल्म Andaaz को 20 साल हुए पूरे, जानें इस फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से?

साल 2003 में आई अक्षय कुमार, लारा दत्ता औ प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म अंदाज को आज 20 साल पूरे हो गए हैं।

Akshay Kumar, Lara Dutta Priyanka Chopra film Andaaz completes 20 years: साल 2003 में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता स्टारर फिल्म ‘अंदाज’ को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज ही के दिन 23 मई 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह एक रोमेंटिक ड्रामा फिल्म थी। यह रोमेंटिक फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। तो आज हम आपको इस हिट फिल्मे जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में बतायेंगे, जो शायद आपने कभी न सुने हो। 

फिल्म अंदाज से जुड़े कुछ फैक्ट्स: 

1.लारा दत्ता की डेब्यू फिल्म: लारा जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, यह उनकी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। लारा ने ‘अंदाज’ से पहले एक तमिल फिल्म अरासाची (2002)  की थी, लेकिन यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी और उससे पहले उनकी अंदाज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। 

2.प्रियंका चोपड़ा का पहला लीड रोल: प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज से पहले बॉलीवुड में फिल्म द हीरो से अपना डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म वे लीड एक्ट्रेस नहीं थी। अंदाज में उन्हें अपना पहला लीड रोल मिला था।

3.अंदाज के लिए लारा और प्रियंका पहली पसंद नहीं थे: फिल्म अंदाज के लिए पहली पसंद लारा दात्ता और प्रियंका चोपड़ा नहीं थे। इन दोनों से पहले इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर और करीना कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन किसी कारणवश करीना और करिश्मा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद प्रियंका और लारा को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। 

4. लारा की आवाज को डब किया गया था: इस फिल्म में लारा का आवाज ठीक नहीं बैठ रही थी, इसलिए फिल्म  के मेकर्स ने लारा की आवाज को एक महिला डबिंग आर्टिस्ट से डब करवाया था।

5.अक्षय की चौथी लगातार रोमेंटिक हिट फिल्म: फिल्म अंदाज अक्षय कुमार की लगातार चौथी हिट रोमेंटिक फिल्म थी। इससे पहले अक्षय की ‘दिल तो पागल है’, ‘धड़कन’,  ‘और हां मैंने भी प्यार’ किया तीनों रोमेंटिक फिल्मे हिट रही थी। 

ये भी पढ़ें: Ram Teri Ganga Maili की एक्ट्रेस Mandakini ने उनके पिता द्वारा उन्हें गोली मारे जाने की सच्चाई बताई

ताज़ा ख़बरें