Malaika Arora Was Not The Original Choice For Chhaiya Chhaiya Song: शाहरुख खान और मनीषा कोईराला व प्रीति जिंटा की लीड भूमिका से सजी फिल्म दिल से साल 1998 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हालाकि औसत साबित हुई थी पर इस फिल्म के गाने खूब चले थे। इन्ही में एक गाना ट्रेन पर फिल्मांया गया था। जिसमें मलाइका अरोरा और शाहरूख खान चलती ट्रेन में ठुमके लगाते नजर आते हैं। ये गाना लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इस गाने की कोरियोग्राफर फराह खान ने गाने की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फराह के मुताबिक पहले मलाइका अरोरा को ये गाना ऑफर नहीं किया गया था।
फराह खान ने कोलकाता के एक इवेंट में इस बारे में बात करते हुए कहा कि दिल से के गाने छैंया छैंया के लिए शूटिंग से दो दिन पहले हमने मलाइका अरोरा को साइन किया था। इससे पहले इस गाने को कई बड़ी एक्ट्रेसेस ठुकरा चुकी थी। जिनमें रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल था। इन सभी ने अपने अलग अलग वजहों से इस गाने को नहीं किया था। मलाइका अरोरा ने जब ये गाना किया तो वो छैंया छैंया गर्ल बन गई। लोगों ने इस गाने को बहुत प्यार दिया और आज भी लोकप्रियता में ये गाना काफी आगे है।
इस फिल्म के गानों को गुलजार ने लिखा था और संगीत एआर रहमान ने दिया था। छैंया छैंया को सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने गाया था। ये फिल्म आतंकवाद पर आधारित थी। जिसमें मनीषा कोईराला एक सुसाइड बॉम्बर की भूमिका में होती हैं। फिल्म के आखिर में वो अपने आपको उड़ा लेती हैं। बात अगर छैंया छैंया गाने की करें, तो मलाइका अरोरा इस गाने से पहले एक मॉडल और वीजे के तौर पर काम कर रही थी। दिल से के इस गाने की कामयाबी के बाद मलाइका को भी फिल्मों में इस तरह के कई गानों के ऑफर मिले।
मलाइका अरोरा का नाम आज बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम हैं। इस उम्र में भी मलाइका ने जिस तरह से अपने आप को फिट रखा हैं। वो काबिले तारीफ है। मलाइका अरोरा का निजी जीवन भले ही थोड़ा विवादों में रहा है। पहले पति अरबाज खान के साथ अलगाव और फिर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन को लेकर मलाइका की काफी आलोचना भी हुई थी। मलाइका अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं लेकिन पार्टियों व फैशन वीक्स समारोह में मलाइका अक्सर शान बढ़ाती नजर आ जाती हैं।
ये भी पढ़े: Aamir Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म Lagaan को ठुकराने का अफसोस Rani Mukerji को आज भी है

