Mahesh Bhatt ने कहा मैंने SRK के साथ दो फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन उन्होंने आजतक मुझे कुछ नहीं कहा और हमेशा सम्मान दिया है

Mahesh Bhatt Says given two flops with SRK, but he  respected me: बॉलीवुड के निर्देशक महेश भट्ट जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं, लेकिन वे बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान के साथ कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए। महेश जिन्होंने 90s में शाहरुख खान के साथ दो बेहतरीन फिल्में- चाहत (1996) और डुप्लिकेट (1999) बनाई थी। यह दोनों ही फिल्में काफी कमाल की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

इसी बीच अब महेश भट्ट ने आज शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर बताया है कि शाहरुख के साथ दो फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी अभिनेता ने कभी भी महेश भट्ट को कुछ नहीं कहा और आज भी वे उनका सम्मान करते हैं। महेश भट्ट ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैं ही एक ऐसा डायरेक्टर हूं, जिन्होंने शाहरुख के साथ दो फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन इसके बावजूद शाहरुख ने मुझे हमेशा सम्मान दिया है, जबकि उनके करियर में मेरा कोई भी योगदान नहीं रहा है। ज्यादातर ऐसा होता है कि एक फिल्म के फ्लॉप होने के बाद स्टार्स फ्लॉप डायरेक्टर से दूरी बना लेते हैं, लेकिन शाहरुख ने कभी भी मेरे साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया है, वो मुझसे हमेशा प्यार और गर्मजोशी से मिले। मैंने उनसे सीखा कि वास्तविक रिश्ते विफलता की परीक्षाओं का सामना करते हैं। इस इंडस्ट्री में उनकी तरह काफी कम लोग देखने को मिलते हैं। वे बहुत ही दयालु हैं और वे दिल से राजा हैं।’’

बता दें कि, चाहत (1996) एक रोमेंटिक-थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट पूजा भट्ट नजर आईं थी। इसके अलावा फिल्म डुप्लिकेट (1999) में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया और यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, लेकिन यह फिल्में टीवी पर हिट हैं। इन दोनों फिल्मों को टीवी पर काफी देखा गया है।  

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने बताया कि उन्हें SRK, Salman Khan और  Akshay Kumar में क्या चीजें बुरी लगती है?

Latest Posts

spot_img

you may like