महाराष्ट्र सीएम Uddhav Thackeray ने Major की टीम को दी बधाई, दिया पूरे सपोर्ट का आश्वाशन

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'मेजर' की सफलता के बाद लोगो में फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और ऐसे में टीम ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की

Uddhav Thackeray Meets Major Team: अपनी लेटेस्ट रिलीज़ की बड़ी सफलता और क्रिटिक्स की प्रशंसा हासिल कर चुके ‘मेजर’ ने दुनिया भर में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म की टीम एक्टर आदिवी शेष और सई एम मांजरेकर के साथ-साथ फिल्ममेकर शशि किरण टिक्का ने हाल ही में महाराष्ट्र के माननीय चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे और उनके परिवार से मुलाकात की। ‘मेजर’ के शानदार वेलकम और दर्शकों पर इसके प्रभाव के बाद, आदिवी ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड की घोषणा की थी, जो न केवल दिवंगत मेजर की विरासत को आगे ले जाने की एक कोशिश है बल्कि देश भर में सीडीएस और एनडीए उम्मीदवारों की मदद करने का भी प्रयास है।

ऐसे में हाल ही में उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान आदिवी ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड के बारे में विस्तार से चर्चा की, जिसमें सीएम ने उन्हें पूरा सोपर्ट देने का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के माननीय चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे ने फिल्म और अभिनेताओं के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की और टीम को ऐसे अहम और रिलेवेंट टॉपिक पर फिल्म बनाने के लिए बधाई दी जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

फिल्म की टीम मुख्यमंत्री और उनके फैमिली के साथ बातचीत करके बेहद खुश दिखी, जिन्होंने 26/11 के दुर्भाग्यपूर्ण हमलों के दौरान अपने निजी अनुभव भी साझा किए। उद्धव ठाकरे की शुभकामनाओं और ‘मेजर’ को सपोर्ट देने के लिए, टीम ने उनके और उनके परिवार के लिए तुरंत स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने का भी वादा किया।

इस बात का जिक्र अपने सोशल मीडिया पर करते हुए, आदिवी ने लिखा, “महाराष्ट्र के माननीय सीएम श्री उद्धव ठाकरे से मिलने का अविश्वसनीय अवसर मिला। उन्होंने रक्षा उम्मीदवारों के लिए हमारे मेजर प्रॉमिस फंड के लिए अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया। यह एक अविश्वसनीय क्षण था। हमारी फिल्म के बारे में शानादर शब्दों के लिए धन्यवाद सर। हम अगले कुछ दिनों में पूरे परिवार को फिल्म दिखाएंगे।”

ये भी पढ़े: Vivek Agnihotri का लंदन के स्पीकर कॉर्नर हाइड पार्क में दिखा शेर की दहाड़ जैसा अंदाज

Latest Posts

spot_img

you may like