मार्च के First Week में होगा जोरदार धमाका! Lal Salaam से Maharani तक OTT पर दस्तक देगी ये सीरीज-फिल्म!

इमरान हाशमी की 'शो टाइम' सीरीज जो डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने को तैयार है। यह सीरीज 8 मार्च को रिलीज कर दी जाएगी

सिनेमाघरों के साथ-साथ अब OTT का भी एक नया दौर चल पड़ा है। यहां पर फिल्मों में काम करने वाले सितारे भी काम करने के लिए तरस रहे हैं। हर कोई OTT पर काम करने का एक मौका तलाश रहा है। मनोज बाजपेयी से लेकर सामंथा रुथ प्रभु जैसे कई कलाकार है जो OTT के किंग बन चुके हैं। वहीं दर्शक भी आने वाली सीरीज पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में लोग नई-नई वेब सीरीज और फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। तो इसी बीच मार्च की शुरुआत में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ नई वेब सीरीज और फिल्मों के नाम जो नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजिंग प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। फैंस भी इन सीरीज-फिल्म के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में अब यह सीरीज रिलीज होने को तैयार है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी वेब सीरीज-फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है?

महारानी-3
इसमें सबसे पहला नाम है ‘महारानी-3’ सीरीज का। इससे पहले महारानी सीरीज के दो पार्ट दर्शकों को लुभा चुके हैं। अब इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज होने को तैयार है जो 7 मार्च को सोनी लिव पर शुरू होने वाला है। इस सीरीज में पापुलर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी मुख्य किरदार में है।

लाल सलाम
बता दें फिल्म ‘लाल सलाम’ 8 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इसमें सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा अजय देवगन समेत कई कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं।

शोटाइम
इसके बाद है इमरान हाशमी की ‘शो टाइम’ सीरीज जो डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने को तैयार है। यह सीरीज 8 मार्च को रिलीज कर दी जाएगी जिसमें मोनी रॉय समेत कई कलाकार दिखाई देंगे। इन दिनों इमरान हाश्मी इसके प्रोमोशन में जोरों-शोरो से लगे हुए हैं।

लवर
इसके अलावा फिल्म ‘लवर’ भी रिलीज होने वाली है। बता दे यह फिल्म डिजनी+हॉटस्टार पर 8 मार्च को धमाका करने वाली है। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड भी है।

हनुमान
बात की जाए फिल्म हनुमान के बारे में तो यह फिल्म पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी है। लेकिन अब यह 8 मार्च को जी5 पर भी दस्तक देने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर यह OTT पर कितनी कमाई करती है?

मेरी क्रिसमस
इसके अलावा पेश है कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’। जी हां.. इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खास रिस्पांस मिला था। अब ऐसे में यह 8 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। तो यदि आप इसे सिनेमाघर में देखने से चूक गए हैं तो आप नेटफ्लिक्स पर इसका आनंद उठा सकते हैं।

यात्रा-2
वही यात्रा-2 भी रिलीज होने को तैयार है। बता दे यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 8 मार्च को दस्तक देने वाली है। इससे पहले ‘यात्रा’ के पहले सीजन ने अच्छी खासी कमाई की थी। ऐसे में यात्रा-2 से भी दर्शकों को काफी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं ‘हीरामंडी’, तवायफों की कहानी पर पानी की तरह बहाया पैसा! जानें कब OTT पर दस्तक देगी?

Latest Posts

spot_img

you may like