Kunal Kamra को मुंबई की खार पुलिस ने भेजा समन, कामरा पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम Eknath Shinde पर अपमानजनक जोक का है आरोप

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि मुंबई की खार पुलिस ने कुणाल कामरा को थाने में हाजिर होने के लिए समन भेजा है।

Kunal Kamra Summoned Over Eknath Shinde Joke: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि मुंबई की खार पुलिस ने कुणाल कामरा को थाने में हाजिर होने के लिए समन भेजा है। हालाकि कुणाल कामरा मुंबई में नहीं हैं, इसलिए समन उनके पिता को दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुणाल कामरा ने हाजिर होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। जिसकी पुष्टि मुंबई की खार पुलिस ने की है। शिवसेना के टूटने और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनकी टिप्पणियों के बाद, कामरा को शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कम से कम 500 धमकी भरे फोन कॉल मिले हैं, जिनमें से कुछ लोगों ने उन्हें मारने और टुकड़ों में काटने की धमकी दी है।

कुणाल कामरा को हाजिर होने के लिए मंगलवार को बुलाया गया था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए। ऐसे में खार पुलिस उनको एक और समन जारी कर सकती है। इस बीच कल कुणाल कामरा ने एक और वीडियो अपलोड किया था। जिसमें कथित शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का दृश्य हैं। वीडियो में कुणाल “हम होंगे कामयाब” गीत का एक संशोधित संस्करण गाते हैं, जिसका शीर्षक हम होंगे कंगाल है।

वीडियो में शिवसेना के सदस्य हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ करते हुए दिखाए गए हैं। उसी वीडियो में, कमरा नाथूराम गोडसे और आरएसएस का उल्लेख भी करते हैं। इसे विकसित भारत का एक और गीत बताते हैं। इसके बोल इस प्रकार हैं, “हम गरीब होंगे… एक दिन… मन में अंधविश्वास… देश का विनाश… हम गरीब होंगे… एक दिन…चारों ओर दंगे होंगे…आपके खिलाफ पुलिस केस दर्ज होंगे… क दिन… मन में नाथूराम, आसाराम के कृत्य… हम गरीब होंगे… एक दिन…गाय का प्रचार होगा… हाथ में हथियार… संघ की शिष्टता… एक दिन…लोग बेरोजगार… गरीबी के कगार पर… हम गरीब होंगे…एक दिन।

कुणाल कामरा ने हालाकि अपने वकील के माध्यम से एक पत्र मुंबई पुलिस को भेजवाया है। जिसमें वो एक हफ्ते की मोहलत पेशी के लिए मांग रहे हैं। अब देखना ये है कि मुंबई की खार पुलिस इस मांग को स्वीकार करती है या फिर पेशी के लिए एक और नोटिस जारी करती है। उधर राजनीति जगत में कुणाल कामरा के शिंदे वाले वीडियो को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों के बीच आरोपों प्रत्यारोपों का दौर जारी है और मामला देश की सदन में भी पहुंच गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार इस सिलसिले में कुछ कानून भी बना सकती है।

ये भी पढ़े: Salman Khan Vs Aamir Khan: जानिए कौन है बॉलीवुड का रियल सिकंदर?, Aamir Khan ने सिकंदर के डायरेक्टर से पूछा ये रोचक सवाल

Latest Posts

spot_img

you may like