KRK ने Salman Khan से पूछा कि CarryMinati के उल्टा-सीधा बोलने पर वे कुछ क्यों नहीं बोलते?

KRK  Salman Khan why he not say anything to CarryMinati: फिल्म इंडस्ट्रकी के सबसे विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान से एक बड़ा सवाल पूछा है। कमाल ने मशहूर यूट्यूबर  कैरीमिनाटी के द्वारा सलमान खान को रोस्ट किया जाए जाने पर सवाल पूछा है। कमाल का कहना है कि सलमान, कैरीमिनाटी को कभी कुछ क्यों नहीं बोलते हैं। 

कमाल आर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’गलियों के बादशाह #CarryMinati का नया वीडियो आया है। बुढाओ को खूब गलियां दी हैं। लेकिन बुड्डू कोर्ट नहीं जाएगा। क्यों की उसे गुस्सा सिर्फ केआरके का रिव्यू देख कर आता है।’’  हालांकि, सलमान खान ने अभी तक कमाल के इस ट्विट पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा कैरीमिनाटी उर्फ अजय नागर ने भी अभी तक कमाल के इस ट्विट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

बता दें कि, यहां पर कमाल ने कैरीमिनाटी की नई वीडियो जिसमें वे बिग बॉस 16 को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे है, उसको लेकर यहा ट्विट किया है। कमाल के इस ट्विट पर यूजर्स अपना प्रतिक्रिया दे रह हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमाल के इस ट्विट का रिप्लाई देते हुए लिखा कि, ‘’वो सिर्फ एमसी स्टेन को बोल रहा है… फालतू में किसी का नाम बदनाम मत करो इट्स नॉट गुड फॉर अटैंशन किसी को बुरा भला मत बोलो।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हालांकि आपने तो कभी उन्हें गलियां नहीं दे फिर भी मानहानि का मामला वो भी एक रिव्यू के लिए… सच सुना ही नहीं है ना… हां मगर बुढ्डा जरूर बोला है और रोस्टिंग नेक्स्ट लेवल की है वो भी  बिना गाली के।’’ इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’उस दो कौड़ी के इंसान के पास गाली के अलावा कंटेंट कोई है नहीं तो करें क्या?’’

बता दें कि, कैरीमिनाटी का सलमान खान और बिग बॉस 16 को रोस्ट करने वाला वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रह है। यह वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: फैंस ने Sidharth Shukla के हमशक्ल को इस कारण के चलते बुरी तरह से किया ट्रोल

Latest Posts

spot_img

you may like