Kohrra के एक्टर Suvinder Vicky ने Katrina Kaif को इस मामले में दी मात, सुविंदर बोले मुझे अब डर लगने लगा है 

Kohrra actor Suvinder Vicky beats Katrina Kaif in this matter: हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘कोहरा’ में बलबीर सिंह का किरदार निभाकर सभी के दिलो में जगह बनाने वाले सुविंदर विक्की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को पछाड़कर Imdb पर दूसरे पॉपुलर इंडियन एक्टर बन गए हैं। कैटरीना अब तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं, वहीं दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर हैं। 

सुविंदर को ‘कोहरा’ की सफलता के बाद एक अलग ही स्टारडम मिला है। IMDB पर भारत में दूसरे पॉपुलर एक्टर बन जाने पर सुविंदर ने फिल्म कंपेनियन को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘’जब मैंने इसे देखा, तो मुझे बहुत खुशी हुई कि दो सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां, जिनके बारे में लोग सपने देखते हैं, और इन दोनों के बीच पहचान बनाई जा रही है… मुझे इस स्टारडम से डर लगता है और मुझे चिंता है कि मैं यहां रहूंगा भी या नहीं, क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था इसके बारे में।” 

सुविंदर ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में कई और बाते भी साझा की हैं। सुविंदर ने बताया कि कैसे लोगों ने इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक खरीदने को कहा था, जिससे वे पॉपुलर हो जाए लेकिन सुविंदर ने ऐसा नहीं किया। सुविंदर ने इसी पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’सबसे बड़ी बात जो हुई है वह यह है कि इंस्टाग्राम पर मेरे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। कई लोगों ने मुझसे कहा, ‘आपने एक मुकाम हासिल किया है, लेकिन आपके फॉलोअर्स सिर्फ 1000 से 1200 हैं, इसलिए आपको किसी के साथ टाई अप कर लेना चाहिए और ब्लू टिक ले लेना चाहिए, ताकि आपके फॉलोअर्स बढ़ जाएं।’ मैंने उनसे कहा, ‘मैं फॉलोअर्स खरीदूंगा नहीं, मैं उन्हें कमाऊंगा।’ शायद भगवान सुन रहे थे।’’

सुविंदर जिनकी तारीफ करण जौहर ने भी की है। सुविंदर ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘’जब करण सर ने मेरा नाम बताया तो लोगों ने ढूंढना शुरू कर दिया कि यह शख्स कौन है। यहां तक ​​कि खबरें भी ऐसी थीं, ‘कौन है सुविंदर विक्की?’’

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की आठ फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी, लेकिन Koi Mil Gaya से उसने सबको मुंहतोड़ जवाब दिया, ऐसे की थी रोहित के किरदार की तैयारी, Krrish 4 पर बोली यह बात: Rakesh Roshan

Latest Posts

spot_img

you may like