जानिए क्यों Salman Khan ने ‘The Black Tiger’ छोड़ी

Salman Khan The Black Tiger: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अनुराग बसु द्वारा निर्देशित होने वाली फिल्म द ब्लैक टाइगर को छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने यह फिल्म जानबूझ कर छोड़ी है। द ब्लैक टाइगर फिल्म जोकि पूर्व भारतीय रॉ एजेंट रवींद्र कौशिक की बायोपिक है। यह फिल्म उनके असल जीवन पर आधारित है।

सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने यह फिल्म अपनी फिल्म फ्रेंचाइजी टाइगर के कारण छोड़ी है। सलमान खान के अनुसार उनकी फिल्म जिसका नाम टाइगर है और यह रवींद्र कौशिक की फिल्म इसके नाम में भी टाइगर शब्द है, तो इससे उनकी दोनों फिल्मों पर काफी असर पड़ सकता है। इसके अलावा सलमान ने फिल्म एक था टाइगर में पहले एक काल्पनिक भारतीय रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। अब रवींद्र कौशिक की बायोपिक में भी उन्हें एक स्पाई का किरदार निभान पड़ता, जिससे उनके स्पाई वाले दो किरदार हो जाते और उनकी तुलना आपस में की जाती।

सलमान उनके टाइगर वाले स्पाई और द ब्लैक टाइगर वाले स्पाई की तुलना नहीं करवाना चाहते हैं,इसलिए वे अनुराग बसु की इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान ने दो किरदारों के तुलना के चलते यह फिल्म छोड़ी है। बहरहाल यह बात पक्की है कि सलमान अब द ब्लैक टाइगर में रवींद्र कौशिक का किरदार निभाते हुए नहीं नजर आयेंगे।

वैसे द ब्लैक टाइगर के निर्देशक अनुराग बसु ने इस फिल्म में रवींद्र कौशिक के किरदार को निभाने के लिए एक्टर्स की कास्टिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के न्यू जनरेशन के एक्टर्स लिस्ट अनुराग के दिमाग में शामिल है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए फैंस ने विकी कौशल, कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर का नाम सुझाया है।

बता दें कि, अनुराग बसु द ब्लैक टाइगर का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु, आर विवेक, अश्विन श्रीवत्संगम और दिव्य धमीजा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर्स की कास्टिंग होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जायेगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। अनुराग बसु फिलहाल कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 का निर्देशन करेंगे उसके बाद द ब्लैक टाइगर पर काम शुरू किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: KRK ने बताया कि उन्होंने Deshdrohi का सीक्वल क्यों नहीं बनाया, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली 

Latest Posts

spot_img

you may like