KRK ने बताया कि उन्होंने Deshdrohi का सीक्वल क्यों नहीं बनाया, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली 

कमाल आर खान ने अपनी फिल्म देशद्रोही का सीक्वल क्यों नहीं बनाया इस बात की जानकारी उन्होंने ने दी है

KRK- Deshdrohi: खुद को फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा एक्टर, प्रोड्यूसर और फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान जोकि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने अपनी एक घटिया फिल्म देशद्रोही के सीक्वल के बारे में अपने विचार साझा किया है। उन्होंने इस बकवास फिल्म के सीक्वल को क्यों नहीं बनाया, इस बात का खुलासा उन्होंने किया है। उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए खुद को बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन से अपनी तुलना की है।

देशद्रोही फिल्म का सीक्वल न बनाने की जानकारी कमाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करके दी है। उन्होंने ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं 2009 में देशद्रोही 2 फिल्म बनाना चाहता था। राज बब्बर साहब ने स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे इसे नहीं बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा:- आपने देशद्रोही तब बनाया जब आपको कोई नहीं जानता था। लेकिन जब हर कोई आपको जानता है तो आप इस तरह के विवादास्पद विषय पर देशद्रोही 2 बनाने का जोखिम नहीं उठा सकते। यही हाल अब कार्तिक के साथ है।’’

यूजर्स कमाल खान के इस ट्वीट पर अब उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि,”भाई राज साहब को देशद्रोही 2 की कहानी पढ़ने के बाद से ही अटैक आ रहे हैं…इसलिए उन्होंने सोचा होगा जब इंडियन ऑडियंस ये फिल्म देखेंगे और कल उन्हें पता चलेगा की राज बब्बर ने इस स्टोरी को ओके किया है..तो उन्हें खूब गाली पड़ती इसलिए फिल्म बनने से मना कर दिया।’’

https://mobile.twitter.com/kamaalrkhan/status/1626103907876278274

वहीं एक यूजर ने कमाल खान को खुद को कार्तिक से तुलना करने पर जवाब देते लिखा कि, ‘’भाई माना की

कार्तिक आर्यन चोमू हे लेकिन तेरे जितना वी चु**या नहीं हे। गलत तुलना।’’ इसके अलावा एक यूजर ने देशद्रोही को बकवास फिल्म बताते हुए लिखा कि, ‘’बहुत ही घटिया फ़िल्म थी…देखने के बाद अभी तक उलटी आ जाती है।’’

बता दें कि, कमाल खान की यह घटिया फिल्म देशद्रोही साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कमाल खान ने खुद लिखा था और खुद ही प्रोड्यूस किया था। उनकी इस बेकार फिल्म में  मनोज तिवारी, हृषिता भट्ट, ग्रेसी सिंह, जुल्फी सैयद और अमन वर्मा जैसे बेहतरीन अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में कमाल ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बन चुके है।

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan की Shehzada को फ्लॉप करवाने के लिए SRK ने उठाया यह कदम

ताज़ा ख़बरें