बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 15 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जिसका जबरदस्त एक्शन देखने के बाद फैंस पहले से ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में न केवल दीपिका और ऋतिक रोशन ने फैंस का दिल जीता जबकि इसका विलेन ऋतिक और दीपिका से ज्यादा लाइमलाइट ले गया। जी हां.. हर कोई ट्रेलर में विलेन की तारीफ कर रहे हैं और ये विलन हीरो को जबरदस्त टक्कर देते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में हर तरफ ये सवाल उठ रहा है कि आखिर फाइटर का विलेन है कौन? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देने वाला यह विलेन कौन है?
कौन हैं विलेन?
यदि आपने ट्रेलर देखा होगा तो आप जान पाएंगे कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक नया अवतार में नजर आएगी। पहली बार ऐसा होगा जब ऋतिक और दीपिका फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। दोनों की केमिस्ट्री को ट्रेलर देखकर ही भांप लिया गया है। अब इन सब के अलावा फिल्म के विलेन की भी चर्चा है। विलेन खूंखार पाकिस्तानी आतंकी के किरदार में नजर आ रहा है। यह विलन कोई और नहीं बल्कि ऋषभ साहनी है। जी हां.. ऋषभ साहनी इस फिल्म से बॉलीवुड दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इससे पहले ऋषभ को कई बार मॉडल के रूप में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भारत के कई लोकप्रिय फैशन डिजाइनर के लिए रैम्पवॉक भी किया है। इसके अलावा ऋषभ काफी लंबे समय से थिएटर का भी हिस्सा रहे हैं।
बड़े स्टार से होगा सामना
उन्होंने साल 2021 में वेब सीरीज ‘द अंपायर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस वेब सीरीज में वह कुणाल कपूर, दृष्टि धामी और डीनो मोरिया जैसे कलाकारों के साथ नजर आए। इसके बाद उन्होंने ‘कौन बनेगी शिखरवती’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया। इन वेब सीरीज में ऋषभ की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया जिसके बाद उन्हें ‘फाइटर’ में विलेन के रोल में चुना गया।
हीरो से ज्यादा विलेन के चर्चे
जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ तो ऋतिक रोशन से ज्यादा फाइटर के विलेन की चर्चा शुरू हो गई। उनकी छोटी सी झलक देखने के बाद ही दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि, ऋषभ एक पाकिस्तानी आतंकी रहता है जो भारतीय वायुसेना से जंग शुरू करता है। ऐसे में ऋतिक और उनके बीच जमकर भिड़ंत देखने को मिल रही है। लंबे बाल, लाल रंग की आंख और उनका लुक इतना खतरनाक है कि लोगों ने अभी से ही खूंखार विलेन का टैग देने लग गए हैं। बता दें, फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है जिसके लिए फैंस अभी से ही एक्साइटेड हो गए हैं। ट्रेलर देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि, फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: कभी पति की बाँहों में तो कभी सिगरेट फूंकती दिखीं Ira khan, भड़के लोग

