जानिए ओटीटी पर कब रिलीज होगी Sunny Deol की सुपरहिट फिल्म Gadar 2?

Know when Sunny Deol Gadar 2 will  release on OTT:  बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं, इसके बावजूद लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में अभी तक देखने जा रहे हैं। इसी बीच अब इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी अपने विचार साझा किए है। 

अनिल शर्मा ने हाल ही में India.com को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे अभी अपनी इस सुपरहिट फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं। अनिल ने फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’गदर 2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी क्योंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। लोगों को जल्द ही ओटीटी पर गदर 2 देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है, 6 से 8 महीने बाद इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी। तब तक, बहुत से लोग सिनेमाघरों में फिल्म देख चुके होंगे, और बहुत से लोग ऐसा कर भी चुके होंगे। हम दर्शकों को उत्साहित करने में कामयाब रहे हैं, और यह फिल्म के लिए सबसे बड़ी सफलता है।’’

बता दें कि, अनिल शर्मा अपनी इस फिल्म को ओटीटी पर शायद एक और कारण से नहीं रिलीज करना चाहते हैं। यह कारण है फिल्म की कमाई का, फिल्म को लगे सिनेमाघरों में 15 दिन पूरे हो चुके हैं और इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। अब यह फिल्म तीसरे हफ्ते में पहुंचने वाली हैं और तीसरे हफ्ते में भी फिल्म 100 करोड़ रुपए का बिजनेस करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा गदर 2 ओटीटी पर मोटी रकम डील भी मिल सकती है। तो अब देखते हैं कि अनिल शर्मा अपनी इस फिल्म को किस ओटीटी प्लटेफॉर्म पर कब रिलीज करेंगे? बता दें कि, गदर 2 ने अभीतक 425 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

ये भी पढ़ें: Anil Sharma ने बताया कि Gadar 2, Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ पायेगी या नहीं, बोले हमारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फेक नहीं है, इतने करोड़ और कमाने की उम्मीद जताई

Latest Posts

spot_img

you may like