जानिए जब Salman Khan ने Oscar  Awards की थी बेइज्जती, बोली थी यह बात

 Salman Khan Oscar Awards: हाल ही में आयोजित हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारत ने इस बार डंका बजाया है। भारत ने इस बार दो अवॉर्ड जीते हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। अवॉर्ड जीतने पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सभी सेलीब्रेटी खुशी जाहिर कर रहे हैं। ऑस्कर अवॉर्ड को पाना हर एक एक्टर और फिल्ममेकर का सपना होता है। परंतु बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान को ऑस्कर अवॉर्ड को कोई बड़ा अवॉर्ड नहीं मानते हैं।  क्या आपको पता बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान ने ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर एक बड़ा बयान दिया था।

सुपरस्टार सलमान खान ने साल 2014 में रजत शर्मा के टीवी शो ‘आप की अदालत’ में नजर आए थे। इस दौरान एक फैन ने सलमान खान से ऑस्कर को लेकर सवाल पूछा था। फैन ने सलमान खान से ऑस्कर पर सवाल पूछते हुए कहा था कि, ‘’सर हमारी फिल्में क्या कभी ऑस्कर अवॉर्ड जीत पायेंगी या नहीं।’’ इस पर जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा था कि, ‘’अबे ऑस्कर बाहर वालों का अवॉर्ड हैं यार, हमारा वहां क्या काम?हमारी फिल्मों का कल्चर अलग है। मैं तो कभी पलट कर ना देंखू ऑस्कर को।’’

हालांकि, सलमान खान के इस विवादित बयान को लेकर कई लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया था। लेकिन कई फैंस ने सलमान खान के इस बयान का समर्थन भी किया था। वैसे सलमान खान का बयान भी अपनी जगह सही था। ऑस्कर अवॉर्ड  में भारत की कई बेहतरीन फिल्में गईं है, लेकिन हमारी फिल्मों को कभी ऑस्कर अवॉर्ड नहीं दिया गया है। भारत की तरफ से मदर इंडिया (1957), लगान (2001) और सारांश (1984) जैसी बेहतरीन फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चयनित हुई हैं, लेकिन इन फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड नहीं मिला था। 

देखा जाए तो ऑस्कर अवॉर्ड में कई हद तक पक्षपात होता। वर्ना सत्यजीत रे की बेहतरीन फिल्में ‘पाथेर पांचाली’  (1955) ‘अपराजितो’  (1956) और ‘अपुर संसार’ (1959) को भी ऑस्कर अवॉर्ड दिया जा सकता था। लेकिन अब भारत जोकि एक वैश्विक शक्ति बनने की ओर तो ‘नाटु नाटु’ जैसे औसत सॉन्ग को ऑस्कर दे दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:किस्सा Kiss का, जानिए Aamir Khan ने सिनेमा स्क्रीन पर सबसे पहले किस फिल्म में किया था Kiss

Latest Posts

spot_img

you may like