Vikram Vedha के लिए Hrithik Roshan ने वसूली मोटी रकम तो Saif Ali Khan को मिले करोड़ों रुपए, जानें फिल्म की स्टारकास्ट की फीस

Vikram Vedha Starcast Fees : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो इसने इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया था। ऐसे में अब हर कोई बस 30 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। विक्रम वेधा के लिए सैफ अली खान से लेकर ऋतिक रोशन तक स्टारकास्ट ने मोटी रकम वसूली है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म विक्रम वेधा के  स्टार कास्ट की फीस के बारे में…

विक्रम वेधा (Vikram Vedha) में ऋतिक रोशन विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज किया है। फिल्म के लिए एक्टर ने 50 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लिया है।

तो वहीं पुलिस के किरदार में नजर आने वाले एक्टर सैफ अली खान के फैंस उनके इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । ऐसे में इस फिल्म के लिए सैफ अली खान ने 12 करोड़ फीस के तौर पर लिया है।

फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) में बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे, सैफ अली खान के वाइफ के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस में 3 करोड रुपए लिए है। 

विक्रम वेधा के लिए रोहित सराफ ने एक करोड़ लिए हैं।

इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस योगिता बिहानी ने अपने किरदार के लिए 60 लाख रुपए लिए हैं।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सिर्फ 170 करोड रुपए के बजट में बनी हुई है। यह साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रिमेक है।

यह भी पढ़ें  : Ponniyin Selvan I फिल्म के लिए स्टारकास्ट ने लिए करोड़ों रूपए, जानें कौन हैं हाईएस्ट पेड एक्टर

Latest Posts

spot_img

you may like