जानें Ajay Devgn की Bholaa में Bike-Truck Chase सीन को कैसे शूट किया गया

Ajay Devgn Bholaa: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भोला’ जिसका इन दिनों प्रमोशन चल रहा हैं। अभिनेता अजय देवगन अपनी इस आगामी फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। अजय की फिल्म ‘भोला’ जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के ट्रेलर में अजय का बाइक-ट्रक चेज सीन फैंस को काफी पसंद आया था। 

लेकिन क्या आपको पता हैं इस 6 मिनट लंबे बाइक-ट्रक चेज सीन को शूट करने में काफी मेहनत लगी हैं। इस बाइक-ट्रक चेज सीन को शूट करने के लिए तीन महीनें की प्लानिंग लगी है। अजय ने खुद इस बाइक-ट्रक चेज सीन को अपनी टीम के साथ तैयार किया था। तीन महीनें की लंबी प्लानिंग के बाद अजय ने इस बाइक-ट्रक चेज सीन को 11 दिनों में शूट किया है। इस बाइक-ट्रक चेज वाले सीन में अजय ने बाइक के साथ कई सारे स्टंट खुद किए हैं। 

अजय देवगन ने खुद इस बाइक-ट्रक चेज सीन को शूट करने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने ने इस बाइक-ट्रक चेज सीन को कैसे शूट किया गया है, इसका एक वीडियो साझा करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी है। अजय ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’यहां भोला से 11 दिनों में शूट किए गए 6 मिनट लंबे, बाइक-ट्रक चेज करने वाले सीक्वेंस की एक झलक है। IMAX 3D में एक्शन सीक्वेंस का अनुभव करें।’’अजय द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में अभिनेता खुद इस बाइक-ट्रक चेज सीन को डिजाइन करते हुए नजर आ रहे हैं। वे अपनी टीम के साथ खुद इस बाइक-ट्रक चेज सीन को शूट कर रहे हैं। 

इस बाइक-ट्रक चेज सीन की तारीफ फैंस भी कर रहे हैं। एक फैन ने अजय की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अभिनेता के रूप में अजय देवगन दिग्गज हैं लेकिन निर्देशन भी बेहतरीन किया है।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने ‘भोला’ की मूल फिल्म ‘कैथी’ से इस फिल्म को बेहतर बताते हुए लिखा कि, ‘’भोला मूवी कैथी मूवी से बेहतर है क्योंकि कैथी 25 करोड़ बजट, भोला 120 करोड़ बजट। भोला आईमैक्स 3डी।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’थिएटर  स्टेडियम बन जायेगा…. याद रखिए तारीख 30 मार्च।’’

बता दें कि, अजय देवगन ने खुद फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन किया है। इस फिल्म में अजय, भोला का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Ananya Panday बनी नई Fashionista बे, Varun Dhawan के अंडरवीयर पर की टिप्पणी

Latest Posts

spot_img

you may like