Kiran Rao ने इनडायरेक्टली Gadar 2 जैसी फिल्मों पर बोला कि ‘जब कट्टरपंथी संदेश वाली फिल्में करोड़ो रुपए कमाती हैं, तो दुख होता है’

Kiran Rao Indirectly Jibes Gadar 2 Says Its Saddening These Films Earns Crores: आमिर खान की दूसरी एक्स-वाइफ किरण राव ने इनडायरेक्टली ‘गदर 2’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों पर एक बड़ा  बयान दे दिया है। किरण इन फिल्मों का नाम लिए बिना कहा है कि ऐसी फिल्में जब बॉक्स ऑफिस पर करोड़ो रुपए कमाती है, तो दुख पहुंचता है।

किरण ने हाल ही में ‘फिल्म कंपेनियन’ को दिए एक इंटरव्यू में आजकल एक ही तरह की हिट हो रही बड़ी फिल्मों पर अपने विचार रखे हैं। किरण ने कहा कि,  “मुझे लगता है कि सभी फिल्म निर्माता अच्छी फिल्में बनाने के लिए तैयार रहते हैं, और इरादे अक्सर अच्छे होते हैं। फिल्म मार्केट के संदर्भ में बहुत कुछ बदल गया है।  दर्शकों के पास बहुत सारे विकल्प हैं, और जब आप एक फिल्म बना रहे होते हैं तो आप हर तरह का ध्यान आकर्षित कर रहे होते हैं। मुझे लगता है कि जब यह वास्तव में एक फिल्म में कट्टरपंथी प्रकार का संदेश होता है, और ऐसी फिल्में सैकड़ों करोड़ बनाती है, तो दुख होता है।  ये वो चीजें हैं जो कभी-कभी मुझे परेशान करती हैं।’’

किरण ने कहा कि बड़ी फिल्मों को एक अच्छा मैसेज भी देना चाहिए। किरण ने कहा कि, ‘’अगर बड़ी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन करती हैं, वे प्रगतिशील संदेश फैलाने का ‘महत्वपूर्ण काम’ भी कर रही होती तो काफी अच्छा रहता। हमारे समाज का निर्माण अधिक सकारात्मक तरीके से करना, न कि लोगों को रूढ़िबद्ध करना, वास्तव में, उन कुछ कट्टरपंथी विचारों को तोड़ना और किसी तरह से बातचीत को खोलना। या फिर संवेदनशील मुद्दो को दिखना।’’

वैसे बता दें कि, किरण के अलावा नसीरुद्दीन शाह ने खुलेआम ‘गदर 2’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऐसी फिल्में बता दिया है, जिनसे समाज में अस्थिरता फैलती है। नसीर ने कहा है कि इस तरह की फिल्मों का चलन अच्छा नहीं है। नसीर के इस बयान पर अनिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी फिल्मों का बचाव करते हुए अभिनेता को करारा जवाब दिया है। 

ये भी पढ़ें: Naseeruddin Shah द्वारा Gadar 2 को एक ‘अंधराष्ट्रवादी’ फिल्म बोले जाने पर Anil Sharma ने दिया जवाब, बोले उन्हें मेरी विचारधारा के बारे में पता है फिर भी…  

Latest Posts

spot_img

you may like