Kiku Sharda पहले ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का नहीं थे हिस्सा फिर ऐसा मिला यह कॉमेडी शो

Kiku Sharda was not  part of Comedy Nights with Kapil earlier: टीवी जगत और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता कीकू शारदा जोकि ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं, उन्होंने बताया है कि जब यह शो पहले 2013 में जब ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के रूप में शुरू हुआ था तब वे इस शो का हिस्सा ही नहीं थे। इस शो में उनका किरदार अस्थायी था। 

कीकू शारदा ने इसके बारे में यूट्यूब चैनल मिस्टर फैजू पर बताते हुए कहा कि, ‘’जब यह शो शुरू हुआ था, तो मैं इस शो के शुरुआत से इस शो का हिस्सा नहीं था। मतबल जो उन्होंने पहले इस शो को शुरू किया, उसमें एक फैमिली थी, तो उसमें सुनील ग्रोवर भी थे, अली असगर और सुमोना भी थे। लेकिन तब मैं शो का हिस्सा नहीं था, शो करीब दो महीना चला और फिर मुझे कॉल आया कि हम गुत्थी (सुनील ग्रोवर) के किरदार के सामने एक किरदार और लाना चाह रहे हैं।’’

आगे इसी के बारे में कीकू ने बताते हुए कहा कि,  ‘’और मैं इस शो को करने से पहले भी कपिल शर्मा से मिला था और मुझे काफी पसंद करते थे। उन्होंने मुझे F.I.R और द ग्रेड इंडियन कॉमेडी शो में भी देखा था। और वो मुझे काफी पसंद करते थे, वो जब भी मिलते थे तो बहुत प्यार से मिलते थे, हमने कभी भी साथ में काम नहीं किया था। और फिर मुझे बुलाया गया और मैंने एक एपिसोड किया और उसके बाद और एपिसोड किए और फिर मैं शो में रेगुलर हो गया। लेकिन पहले कुछ पक्का नहीं था कि शो में मेरा कैरेक्टर रहेगा या नहीं।’’

कीकू ने यह भी बताया कि उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपना ‘बच्चा यादव’ का किरदार काफी पसंद है। कीकू ने यह भी बताया कि कपिल शर्मा के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है और उन्हें उनके साथ काम करने में काफी मजा आता है।

ये भी पढ़ें:    Katha Ankahee के बंद होने पर Aditi Sharma बोलीं मुझे बुरा लगा कि शो इतनी जल्दी बंद कर दिया गया

Latest Posts

spot_img

you may like