Khesari Lal Yadav की डंस को मिली रही है अच्छी प्रतिक्रिया, Pappu Yadav की खलनायकी ने जीता दिल

भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है

Khesari Lal Yadav Film Duns Rocks The Theatre: भोजपुरी फिल्मों के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है, फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के लोकेशन तक, हर चीज़ की तारीफ़ की जा रही है, तो वही फिल्म में सहायक विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर पप्पू यादव के किरदार को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्टर पप्पू यादव ने इस फिल्म में अपने अभिनय से लोगो का भरपूर मनोरंजन किया है। वो फिल्म को लेकर वे काफी उत्त्साहित भी है। फिल्म के रिलीज़ के पहले और रिलीज़ के बाद भी पप्पू यादव फिल्म को लेकर उत्त्साहित दिखे और फिल्म की खूब तारीफ़ भी की, साथ ही एक बाऱ फिर खेसारी लाल के साथ स्क्रीन शेयर करने पर उन्हें काफी ख़ुशी महसूस हुई। इस फिल्म के पहले भी खेसारी लाल के साथ पप्पू यादव ने कई फिल्मे की है। फिल्मो के साथ- साथ समाजसेवा करने वाले पप्पू यादव और भी कई फिल्मों के साथ दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्मों का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज रहता है। दर्शक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस फिल्म में हार्डकोर एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी भी है। खेसारी लाल यादव ने इस फिल्म में कमाल का एक्शन किया है। जैसे ही खेसारी लाल यादव की स्क्रीन पर एंट्री होती है, दर्शक सीटियों और तालियों से उनका स्वागत करते हैं। फिल्म के प्रति दर्शकों का जोश देखकर खेसारी लाल यादव काफी उत्साहित हैं।

खेसारी लाल यादव कहते हैं- मैं अपने आपको काफी भाग्यशाली समझता हूं कि दर्शकों का मुझे शुरू से ही बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला है। हमारी फिल्म ‘डंस’ को लेकर जिस तरह से दर्शकों का प्यार मिल रहा है। उससे मैं काफी उत्साहित हूं और अपने दर्शकों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मेरी हमेशा से कोशिश रहती है कि अपने दर्शकों के लिए ऐसी फिल्म लेकर आऊं, जिससे उनका भरपूर मनोरंजन हो। इस फिल्म में भी दर्शकों को काफी कुछ नया दिखने वाला है। फिल्म के निर्माता- निर्देशक इस बात के बधाई के पात्र है कि बहुत अच्छी फिल्म सिनेमाघरों में लेकर आए हैं। उन्होंने फिल्म को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रमोट किया है।

ये भी पढ़े: क्या Govinda और Sunita Ahuja का होना वाला है तलाक, एक मराठी एक्ट्रेस से अफेयर की चर्चा के बीच तलाक की खबर वायरल?

Latest Posts

spot_img

you may like