Khesari और Kajal का Bhojpuri गाना ‘बलम जी आई लव यू’ हुआ हिट !!

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इस समय यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी नजर आ रही है।

भोजपुरी सिनेमा में अपने कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज से लाखों लोगों को अपना फैन बनाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इस समय यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी नजर आ रही है। दर्शक इन दोनों के इस नए गाने को जमकर देख और सुन रहे हैं।

‘बलम जी आई लव यू’ गाने के इस वीडियो में खेसारी लाल शानदार डांस करते नजर आ रहे है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ‘बलम जी आई लव यू’ गाना खेसारी लाल की फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है।

वायरल हो रहे इस गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी (Kajal Raghwani ke Gane) की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से खेसारी लाल काजल राघवानी के साथ डांस कर रहे हैं उसे देखकर कोई भी उनका फैन बन जाएगा।अबतक इस गाने को 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस वायरल गाने को सिंगर हनी बी ने गाया है। वही गाने को संगीत ओम झा ने दिया है। इस हिट गाने को आजाद सिंह ने लिखा है।

Latest Posts

spot_img

you may like