जानें आखिर क्यों Katrina Kaif की उड़ जाती है रातों की नींदे, किस बात का सताता है डर!

Katrina Kaif Phone Bhoot : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बीते कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से हर कोई अब बस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं अब इसी बीच एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने कर दिया एक खास खुलासा।

दरअसल आपको बता दें कि फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ़ (Katrina Kaif) भूत बनकर लोगों को डराती हुई नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब एक इंटरव्यू में जब कैटरीना कैफ के सवाल किया गया कि क्या वह भूतों में विश्वास रखती है या नहीं? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि और भी डाइमेंशंस होते हैं और यह कोई भी नहीं बता सकता कि वह किस तरह से खेलते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह बताया कि अगर वह कुछ डरावना देख लेती है तो रात में सो नहीं पाती या फिर उन्हें डरावने सपने आते हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि,“मुझे खुद को लेकर सावधान रहना पड़ता है। इसलिए मैं रात में हमेशा अच्छी और खुश फिल्में ही देखती हूं। फोन भूत केवल डरावनी फिल्म ही नहीं बल्कि हॉरर कॉमेडी फिल्म है।”

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) में उनके अलावा बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। यही नहीं बल्कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघर में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें :Abdu Rozik से लेकर Sumbul तक इतने पढ़ें लिखें हैं Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट्स, घर में मचा रहे है धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like