आखिर क्यों Katrina ने Salman Khan से नहीं की शादी? इस कारण एक-दूजे से हुए थे अलग!

कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से की थी, लेकिन कहा जाता है कि इन्हे बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिस तरह से सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता जग जाहिर रहा है। ठीक उसी तरह सलमान और कैटरीना का रिश्ता भी किसी से नहीं छुप पाया है। कहते हैं कि सलमान और कटरीना ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया और इससे पहले यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। तो चलिए जानते हैं सलमान खान और कैटरीना की अधूरी कहानी के बारे में…

सलमान ने संभाला कैटरीना का करियर
बता दें, कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से की थी, लेकिन कहा जाता है कि इन्हे बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। उन्होंने सबसे पहले साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘बूम’ से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘मैने प्यार क्यों किया’ के माध्यम से पहचान मिली। कहते हैं कि इसी फिल्म के बाद सलमान खान और कैटरीना एक दूसरे के नजदीक आ गए थे।

यह भी कहा जाता है कि सलमान की वजह से ही कैटरीना बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने में कामयाब रही। खास बात यह है कि कैटरीना कैफ खुद इस बात को कबूल कर चुकी है कि सलमान खान ने उन्हें बहुत साथ दिया। हालांकि सच्चाई ये भी है कि कैटरीना कैफ की भी अपनी खुद की मेहनत है, क्योंकि कैटरीना हमेशा हर बार एक बेहतरीन रोल में दिखाई दी है। उन्होंने खुद की मेहनत के बलबूते पर भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है।

क्यों हुए एक-दूजे से हुए अलग?
रिपोर्ट की माने तो फिल्म ‘एक था टाइगर’ के दौरान सलमान और कैटरीना का रिश्ता टूट गया था। इसके पीछे की कभी खास वजह तो सामने नहीं आई लेकिन कहा जाता है कि सलमान खान कैटरीना के लिए काफी पजेसिव थे जिसकी वजह से कैटरीना उनसे जल्द ही अलग हो गई।

इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि कटरीना ने सलमान को छोड़ रणबीर कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था जिसके बाद उनका और सलमान का रिश्ता टूट गया। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ फिल्मों में भी काम करते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। जहां सलमान खान अभी भी सिंगल है तो वहीं कैटरीना कैफ ने मशहूर अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी रचा ली।

ये भी पढ़ें: जब इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने Salman Khan को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, सेट पर छा गया था सन्नाटा!

Latest Posts

spot_img

you may like