Shahid Kapoor के इस आलिशान घर में रहेंगे Kartik Aaryan, जाने हर महीने कितना रेंट देंगे एक्टर

कार्तिक आर्यन ने शाहिद कपूर का फ्लैट 3 साल के लिए लीज पर लिया है। यह फ्लैट जुहू में है। इस फ्लैट के लिए कार्तिक शाहिद को हर महीने 50 हजार रुपए देंगे

Kartik Aaryan And Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग फिल्म और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी डेब्यू वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन अब शाहिद कपूर के यहां रहने वाले हैं। कार्तिक ने शाहिद कपूर का फ्लैट किराए पर लिया है। कार्तिक ने प्रणेता बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट लिया है। यह फ्लैट शाहिद का है। इस फ्लैट में शाहिद पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ रहते थे। लेकिन अब शाहिद अपने परिवार के साथ नए डुप्लास फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं। कार्तिक ने यह फ्लैट किराए पर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक को इस फ्लैट के लिए हर महीने तगड़ी रकम देनी होगी।शाहिद ने यह फ्लैट अपनी शादी से पहले साल 2014 में लिया था। इस घर का मुख्य आकर्षण जुहू बीच है। इसके साथ दो पार्किंग स्पेस मिलता हैं। लीज की शर्तों के अनुसार, इस प्रॉपर्टी का किराया हर साल 7% की दर से बढ़ता रहेगा। इस फ्लैट के लिए कार्तिक को 12 महीने तक हर महीने 7.5 लाख रुपए चुकाने होंगे। दूसरे साल यह बढ़कर 8.02 लाख रुपये और तीसरे साल 8.58 लाख रुपये हो जाएगा। कार्तिक ने इसके लिए 45 लाख रुपए का डिपॉजिट भी जमा करवा दिया है।

शाहिद के घर में शिफ्ट होने से पहले कार्तिक आर्यन वर्सोवा में रहते थे। उन्होंने वहां 2010 में 1.60 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। अब कार्तिक ने शाहिद कपूर का फ्लैट तीन साल के लिए लीज पर ले लिया है। कार्तिक काफी समय से एक लग्जरी घर की तलाश में थे। कई घर देखने के बाद उन्हें शाहिद कपूर का घर पसंद आया और उन्होंने इसे फाइनल कर लिया। शाहिद और मीरा कई बार इस घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं शाहिद कपूर वेब सीरीज फर्जी से डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज 10 फरवरी को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। शहजादा और फर्जी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: इस पाकिस्तानी एक्टर ने Kajol संग किया लिपलॉक, एक्ट्रेस को बताया बचपन का क्रश

Latest Posts

spot_img

you may like