Kartik Aaryan ने Agra से फिल्म Shehzada के प्रमोशन की वीडियो की साझा, दिखा फैंस का खूब सारा प्यार

Kartik Aaryan Shehzada Agra: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ का प्रमोशन करने में व्यस्त है। वे अपनी इस फिल्म का प्रमोशन देश के कई बड़े शहरों में कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगरा में भी अपनी फिल्म शहजादा का प्रमोशन किया है। कार्तिक ने आगरा के इस प्रमोशन टूर की वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा की है।

कार्तिक ने इस वीडियो पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’शहजादा पैठा पार्टी। शहजादा सिनेमाघरों में 17 फरवरी को रिलीज हो रही है।’’ कार्तिक द्वारा साझा की गई इस वीडियो में आगरा की झलक दिखाई गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार्तिक को लोग कितना प्यार करते हैं। कार्तिक द्वारा साझा की गई वीडियो में शुरू में दो बाइक सवार फैन कार्तिक को फ्लाईंग किस देते हुए नजर आ रे हैं।

इसके बाद कार्तिक को एक जगह मॉरीशस के फैन मिलते हैं, जो उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक आगरा की फेमस पंछी पेठा की दुकान पर जाकर पेठा भी खरीदते हैं, जहां पर एक महिला उनके साथ सेल्फी लेती है। फिर कार्तिक और कृति सेनन आगरा के ताजमहल को देखने निकलते हैं, जहां पर कई सारे फैंस उनको घेर लेते हैं। इसी भीड़ में से एक छोटी बच्ची कार्तिक के साथ फोटो लेने की जिद करती है। इस वीडियो में फैंस कार्तिक पर अपना काफी प्यार दिखा रहे हैं। वीडियो को देखकर लगता है कि कार्तिक सच में एक बड़े सुपरस्टार बनने की ओर अग्रसर हैं।

बता दें कि, कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ सिनेमाघरों में 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रोहित धवन द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में कार्तिक और कृति सेनन की जोड़ी फिल्म ‘लुका-छिपी’ के बाद दोबारा देखने को मिलेगी। कार्तिक की यह फिल्म तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठुप्रेमुलु’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ‘अला वैकुंठुप्रेमुलु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 

अला वैकुंठुप्रेमुलु का डब्ड हिंदी वर्जन गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स के सैटेलाइट चैनल पर 18 फरवरी को रिलीज हो रहा है। कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ में सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का सॉन्ग ‘कैरेक्टर ढीला’ का रीमिक्स वर्जन देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: Sidharth-Kiara के बाद Prabhas और Kriti की होने वाली है शादी, जल्द होगी इंगेजमेंट

Latest Posts

spot_img

you may like