जानिए Kartik Aaryan की Shehzada  ने पहले दिन कितनी कमाई की

Kartik Aaryan Shehzada: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली स्टार एक्टर कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म शहजादा जिसका फैंस को कई दिनों से इंतजार था, आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म लोग काफी पसंद कर रहे है। इसके अलावा फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज भी मिले हैं। इसके अलावा फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है। इस फिल्म ने आज 4:30 बजे तक तीन नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन पर अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म ने तीन नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन पर अभी तक दो करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी। उन्होंने ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, फिल्म #शहजादा ने शाम 4:30 बजे तक तीन नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन में 2 करोड़ रुपए की कमाई की। यानी शाम को फिल्म रफ्तार पकड़ रही है। अब पहले दिन का बिजनेस हो सकता है 7-8 करोड़ रुपए हो सकता है।

https://mobile.twitter.com/kamaalrkhan/status/1626537711564734465

इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने दूसरे फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी शहजादा के ओपनिंग डे के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’’शहजादा’, ‘एंट मैन 3’ तीन मल्टीप्लेक्श नेशनल चेन अपडेट…समय: शुक्रवार, दोपहर 3 बजे तक का एंटमैन का कुल कलेक्शन: 4.15 करोड़ रुपए और शहजादा का कुल कलेक्शन: 1.63 करोड़ करोड़ रुपए।’’

बता दें कि, ऊपर दिए गए ओपनिंग डे के कलेक्शन के आकड़े भारत के अंदर तीन नेशनल लेवल मल्टीप्लेक्श चैन के हैं। यह मल्टीप्लेक्श है-पीवीआर, सिनेपोलिश और आईनॉक्स। यह आकड़े देश में व्याप्त इन तीन मल्टीप्लेक्श चैन के हैं। अगर देखा जाए तो अभी तक कार्तिक की शहजादा और मार्वल की एंट मैन 3 के ओपनिंग डे कलेक्शन में काफी अंतर है। हालांकि, उम्मीद है कि आज शाम तक के शोज के बाद कार्तिक की फिल्म 10 करोड़ रुपए का ओपनिंग डे का आकड़ा पार कर जाए। अगर फिल्म को इसी हिसाब का कलेक्शन शुरूआत के दो-तीन दिनों में मिल जाता है, तो यह फिल्म हिट हो सकती है। बहरहाल यह तो दो-तीन में पता चल ही जायेगा की कार्तिक की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कहां जाकर टिकती है।

ये भी पढ़ें: Selfiee के प्रमोशन के लिए Kapil Sharma के शो पर नहीं जाएंगे Akshay Kumar

Latest Posts

spot_img

you may like