शूटिंग के दौरान घायल हुए Kartik Aaryan, Shehzada के सेट पर लगी चोट

कार्तिक आर्यन फिल्म शहज़ादा के सॉन्ग शूटिंग के दौरान घायल हुए। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करना रहे है

Kartik Aaryan Injured During Song Shoot : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) की शूटिंग कर रहे हैं. हाल ही में अभिनेता पेरिस में अपना नया साल मनाने के बाद काम पर वापस आ गए हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन एक गाने की शूटिंग बाकी है। अब गाने की शूटिंग के दौरान कार्तिक घायल हुए है। शूटिंग के दौरान उनके पैर में चोट लगी है। इस बात की जानकारी खुद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर दी है।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वह अपना बायाँ पैर बर्फ से भरी बाल्टी डुबोए हुए दिख रहे है। उनके काफ मसल्स पर ब्लू पैचेस चिपकाया हुआ है। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने कैप्शन दिया कि, घुटने टूट गए। आइस बकेट चैलेंज 2023 स्टार्ट नाउ। #Shehzada #SongShoot #CalvesGone कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर फैंस के साथ इंडस्ट्री के कई लोग कमेंट कर रहे है।

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस उनके अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे लिए खुद का ख्याल रखिए’। एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे लिए अपना ख्याल रखें।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह बाल्टी मेरे घर पर भी है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इतना जोर से डांस किया कि आज मेरे घुटने टूट गए।’

कार्तिक ठीक होते ही शूटिंग शुरू कर देंगे। इस गाने में उनके साथ कृति सेनन हैं या नहीं इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में कार्तिक प्रोड्यूसर भी बनने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ‘शहजादा’ को बनाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं था। अगर बजट नहीं होता तो फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाती। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : Avatar 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनी

Latest Posts

spot_img

you may like